बॉलीवुड

विलेन बन एक्टर ने इंडस्ट्री में फैला दी थी दहशत, गंभीर बीमारियों के चलते हुआ था दर्दनाक अंत

90 के दशक में विलेन के रूप में काफी मशहूर थे अभिनेता रामी रेड्डी ( Rami Reddy ) विलेन का रोल प्ले करते हुए लोगों के दिलों में जगाया खौफ लीवर और किडनी की बीमारी से हुआ निधन

3 min read
Dec 20, 2020
Bollywood Famous Villan Rami Reddy Life Unknown Facts

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत जितना हीरो और हीरोइन के लिए जाना जाता है। उतना ही वह विलेन के लिए भी याद किया जाता है। 90 के दशक में फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले अदाकारों को आज भी याद किया जाता है। विलेन के रोल प्ले करते हुए कई अभिनेताओं ने लोगों के दिलों में अपनी अदाकारी से छाप छोड़ दी है। जिसमें अमरिश पुरी ( Amrish Puri ), प्रेम चोपड़ा ( Prem Chopra ), और रामी रेड्डी ( Rami Reddy ) जैसे बड़े नाम शामिल है। रामी रेड्डी एक ऐसे कलाकार थे जो बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से हीरो की लाइमलाइट भी छीन लिया करते थे।

तेलुगु फिल्म से किया था करियर शुरू

90 के दशक में रामी रेड्डी की एंट्री से सभी में खौफ देखने को मिला। जहां उनकी शक्ल देखकर ही लोगों के पसीने छूट जाया करते थे। तो फिल्मों में वह अन्ना बनकर जमकर फाइट सीन्स और मार-काट के सीन्स खुलकर किया करते थे। उनके करियर की बात करें तो उन्होंने तेलुगु फिल्मों से अपनी एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। वहीं जब उनकी एक्टिंग देख बॉलीवुड से उनके पास ऑफर गया था। तो उन्होंने तुरंत हामी भी भर दी। हिंदी फिल्मों में उन्होंने कई स्टार्स संग काम किया। उन्होंने हर फिल्म में अलग-अलग विलेन का रोल निभाया। रामी ने लगभग 250 फिल्मों में काम किया है।

'अन्ना' के किरदार से मचाई हलचल

फिल्म 'प्रतिबंध' ( Pratibandh ) जो कि साल 1990 में आई थी। इस फिल्म में भी रामी विलेन के किरदार में दिखाई दिए। उन्होंने इस फिल्म में अन्ना नाम के विलेन का किरदार निभाया था। अन्ना के किरदार में रामी ने खुद पूरी तरह से ढाल लिया था। अन्ना के किरदार को देखने के बाद असल जिंदगी में भी लोग उनसे डरने लगे। बताया जाता है कि स्क्रीन पर जैसे ही रामी की एंट्री होती थी। सिनेमाघरों में बैठे लोगों के पसीने छूट जाया करते थे। उनके किरदार की दहशत बढ़ती ही जा रही थी। हर फिल्म में रामी को काफी डरवाना और क्रूर दिखाया जाता था। जिसे देख दर्शक भी घबरा जाते थे।

लीवर किडनी की बीमारी से हुआ देहांत

बड़े परदे पर अपनी अदाकारी से लोगों के पसीने छुड़ाने वाले रामी की जिंदगी में तब खलबली मच गई। जब वह एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो गए। दरअसल, अभिनेता के लीवर में दिक्कत होनी शुरू हो गई थी। जिसकी वजह से वह बीमार रहने लगे। बीमारी के वजह से वह काफी कमजोर और पतले-दुबले हो गए थे। जब भी कोई उन्हें देखता तो यकीन ही नहीं कर पाता था कि वह वही रामी रेड्डी है। जो विलेन का किरदार निभाया करते थे। काफी लंबे समय तक वह लीवर और किडनी की बीमारी से लड़ते रहे और अंत में 14 अप्रैल 2001 में उनका देहांत हो गया। बेशक रामी रेड्डी आज इस दुनिया में नही हैं, लेकिन आज भी उनकी अदाकारी के जरिए उन्हें याद किया जाता है।

Published on:
20 Dec 2020 01:24 am
Also Read
View All
साउथ सुपरस्टार यश से भिड़ेंगे धर्म पाजी के लाडले बेटे बॉबी देओल, ‘टॉक्सिक’ और ‘बंदर’ के बीच जबरदस्त टक्कर

फुटपाथ पर साड़ियां बेचने वाला लड़का कैसे बना हजारों करोड़ का मालिक? बॉलीवुड के ‘नंबर 1’ से है खास कनेक्शन

‘मत करना, उनका बस इतना योगदान’, ट्विंकल खन्ना ने पति अक्षय कुमार पर कसा तंज, सुनकर आ जाएगी हंसी

धर्म परिवर्तन के बाद भी नहीं टूटा रिश्ता! 15 की उम्र में हिन्दू से क्रिश्चियन बने रेमो ने बताया- ‘क्या था पेरेंट्स का रिएक्शन’

‘धुरंधर 2’ एक्टर मुस्तफा अहमद की पत्नी के पुराने ट्वीट्स पर मचा बवाल, राष्ट्रपति और हिंदुओं पर की थी विवादित टिप्पणी