ममता कुलकर्णी को इस फोटोशूट के लिए काफी पैसा मिला था। साथ ही वह काफी मशहूर भी हो गई थी, लेकिन उनका यह फोटोशूट उन्हें काफी भारी पड़ गया। टॉपलेस फोटोशूट के लिए ममता कुलकर्णी पर केस चला साथ ही उन्हें 15 हज़ार का जुर्माना तक भी भरना पड़ा। कोर्ट में पहुंचने के लिए ममता ने बुर्का का इस्तेमाल किया था। वह मीडिया से बचने के लिए बुर्का पहनकर कोर्ट पहुंची थी। बताया जाता है कि ममता के इस फोटोशूट से लोग इतना नाराज़ हुए थे कि उन्हें मारने की धमकी तक देने लगे थे, लेकिन मामला बहुत जल्द शांत भी हो गया। इस फोटोशूट के बाद ममता कुलकर्णी काफी मशहूर हो गई थी और उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई थी।