बॉलीवुड

प्रभास की फिल्म से यह तेलुगू स्टार करेगा बॉलीवुड डेब्यू, छत्रपति का बनेगा हिंदी रीमेक

प्रभास की फिल्म से यह तेलुगू स्टार करेगा बॉलीवुड डेब्यू , छत्रपति का बनेगा हिंदी रीमेक
less than 1 minute read
• •
Nov 28, 2020
प्रभास
प्रभास

प्रभास और एसएस राजामौली की फिल्म छत्रपति का हिंदी रीमेक बनने जा रहा है। इस फिल्म से तेलुगू स्टार बेलमकोंडा सांई श्रीनिवास बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म को बनाने का जिम्मा पेन स्टूडियोज के जयंतीलाल गाडा ने लिया है और मुख्य किरदार के लिए बेलमकोंडा को कास्ट किया गया है।

गाडा ने इस फिल्म के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि छत्रपति एक बेहतरीन स्क्रिप्ट है। जिसे बॉलीवुड में लाने के लिए एक साउथ स्टार की आवश्यकता थी। जिसके लिए बेलमकोंडा फिट नजर आए और वह भी इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत एक्साइटेड है। इस कारण सब कुछ काफी तेजी से हो रहा है और बॉलीवुड के अनुसार स्क्रिप्ट में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।

आपको बता दें कि मुख्य फिल्म छत्रपति में प्रभास नजर आए थे। यह फिल्म एक युवा शिवाजी और उसके परिवार की कहानी है। फिल्म को टॉलीवुड में भारी सराहना मिली थी और यह फ़िल्म सुपर हिट हुई थी ।जानकारी के अनुसार वीवी विनायक ने ही अल्लूडु सीनू के साथ टॉलीवुड में बेलमकोंडा साईं श्रीनिवास को लॉन्च किया था। अब वह युवा हीरो को बॉलीवुड में लांच करने के लिए तैयार हैं।

Published on:
28 Nov 2020 09:27 pm
Also Read
View All
‘अब ज्ञानू का विसर्जन बाकी है’, प्रकाश राज ने मुंबई CJP आंदोलन पर दिया बेबाक बयान, बोले- कॉकरोच वापस आ गए

“मेरी वजह से बेचारे को व्यूज मिल जाएं तो अच्छा है”, शहनाज गिल ने ट्रोलर्स- फेक हेडलाइन बनाने वालों को दिया करारा जवाब

फिल्म ‘सूबेदार’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, अनिल कपूर बेस्ट एक्टर के लिए हुए नॉमिनेट, अभिनेता ने किया पोस्ट

Drishyam 3 Twitter Reaction: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ देख किसी ने कहा- सुपरहिट तो कोई बोला- पहले से ज्यादा शानदार, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

Drishyam 3 Review: सस्पेंस में पिछली ‘दृश्यम’ की भी बाप निकली ‘दृश्यम 3’, बस थोड़ी लंबी खिंच गई फिल्म