2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Drishyam 3 Twitter Reaction: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ देख किसी ने कहा- सुपरहिट तो कोई बोला- पहले से ज्यादा शानदार, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

Drishyam 3 Twitter Reaction: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म दृश्यम 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ऐसे में फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर आए लोगों ने रिएक्शन देने भी शुरू कर दिए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
Drishyam 3 Twitter Reaction In hindi ajay devgn tabi film

Drishyam 3 Twitter Reaction: 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती का दिन और 'दृश्यम' की दुनिया का गहरा नाता रहा है। आज जब पूरा देश 2 अक्टूबर की छुट्टी मना रहा है, वहीं विजय सालगांवकर अपनी फैमिली और अपने सबसे बड़े राज के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आए हैं। अजय देवगन (Ajay Devgn) की मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम: द कंक्लूजन' (Drishyam 3) आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर दर्शकों के रिएक्शंस और रिव्यू की बाढ़ आ गई है। कोई फिल्म का सुपरहिट कह रहा है तो किसी ने इसे पहले पार्ट से कंपेयर करना शुरू कर दिया है।

सोशल मीडिया पर पहले दिन का पहला शो देखकर आए लोगों ने कमेंट और रेटिंग देना भी शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, "अजय देवगन और जयदीप अहलावत का आमना-सामने फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है। विजय सलगांवकर एक और माइंड गेम के साथ वापस आ गए हैं।" एक और ने लिखा, "दृश्यम 3 से साबित कर दिया है कि एक अच्छी फिल्म के लिए न तो कोई विवादित सीन, न आइटम नंबर, न ही बड़े बजट या विदेशी लोकेशन की जरूरत है।"

एक यूजर ने लिखा, "अजय देवगन सर आपको और आपकी पूरी टीम को दृश्यम 3 के लिए बधाई। 2 अक्टूबर याद है न? दृश्यम दिवस की शुभकामनाएं।" एक और ने लिखा, "एक जबरदस्त ब्लॉकबस्टर फिल्म! दृश्यम 3 में अजय देवगन सर और पूरी टीम ने बेहद अच्छा काम किया है।"

एक अन्य यूजर ने कहा, "दृश्यम 3 उम्मीदों पर खरी उतरी है। यह फिल्म तनावपूर्ण, दिलचस्प और कई ट्विस्ट से भरी है। अजय देवगन विजय सलगांवकर के रोल में जबरदस्त लगे हैं और जयदीप अहलावत भी फिल्म की बड़ी खासियत हैं।"