2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Drishyam 3 Review: सस्पेंस में पिछली ‘दृश्यम’ की भी बाप निकली ‘दृश्यम 3’, बस थोड़ी लंबी खिंच गई फिल्म

Drishyam The Conclusion Review: अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आखिर कैसी है इस बार की फिल्म की कहानी, चलिए आपको इसका रिव्यू देते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
Drishyam The Conclusion Review

Drishyam The Conclusion Review

Drishyam The Conclusion Review: इंडियन सिनेमा की सबसे चर्चित क्राइम-थ्रिलर फ्रैंचाइजी में शामिल 'दृश्यम' अब अपने तीसरे और हिंदी में आखिरी अध्याय तक पहुंच गई है। अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। करीब 11 साल पहले शुरू हुई इस कहानी में एक आम परिवार को बचाने के लिए विजय सलगांवकर कानून और पुलिस से लगातार एक कदम आगे रहने की कोशिश करता रहा है। अब तीसरे पार्ट में सवाल यही है कि क्या विजय इस बार भी अपने परिवार को बचा पाएगा या फिर उसके पुराने राज सामने आ जाएंगे।

'दृश्यम' की खासियत सिर्फ इसकी कहानी नहीं रही, बल्कि फिल्म का वह सस्पेंस भी रहा है जिसने दर्शकों को छोटी-छोटी घटनाओं और तारीखों तक याद रखने पर मजबूर कर दिया। 2 अक्टूबर की तारीख तो इस फ्रैंचाइजी की कहानी का अहम हिस्सा बन चुकी है। पहले पार्ट में विजय और उसका परिवार एक घटना के बाद अपने लिए ऐसा अलिबी तैयार करता है, जिसके सहारे वह पुलिस की जांच से बचने की कोशिश करता है। इसके बाद दूसरे पार्ट में भी कहानी उसी राज और उसे छिपाने की विजय की कोशिशों के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग