बॉलीवुड

Birthday Special: एक जवाब ने बनाया रातों-रात स्टार, वीडियो देख फैंस हुए थे हैरान, जानें कौन है ये फेमस एक्ट्रेस

Birthday Special: फेमस एक्ट्रेस ने एक सवाल का ऐसा जवाब दिया था कि दुनिया उनकी दीवानी हो गई थी। जब उनका वीडियो सामने आया तब वह इंटरनेट पर छा गईं थी।

2 min read
May 14, 2024
मानुषी छिल्लर जन्मदिन

Birthday Special: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार के साथ भी काम कर चुकी हैं। विश्व की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल भी हैं। ये कोई और नहीं बल्कि 2017 में 'मिस वर्ल्ड' बनी मानुषी छिल्लर हैं। जब मानुषी छिल्लर को इस बड़े खिताब से नवाजा गया था उस समय उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। मानुषी छिल्लर को लोग 'मिस वर्ल्ड' बनने के बाद लोग उन्हें बेहद पसंद करने लगे थे। जब उनका वीडियो सामने आया था उस समय वह सोशल मीडिया क्वीन बन गई थी।

मानुषी छिल्लर ने दिया था अनोखे सवाल का जवाब (Manushi Chhillar Birthday)

मानुषी छिल्लर का जन्म 14 मई 1997 को रोहतक में एक हरियाणवी परिवार में हुआ था। मानुषी ने पहले मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया और फिर उन्होंने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई। मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के दौरान आखिरी राउंड में एक सवाल का जवाब दिया था जिसे सुनकर पूरी दुनिया के अलावा जज भी हैरान रह गए थे और इसका वीडियो भी सामने आया था। ‘मिस वर्ल्ड’ के फाइनल राउंड में मानुषी से पूछा गया था कि उनके हिसाब से किस पेशे को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों?

इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने कहा था, "मैं अपनी मां के बहुत करीब हूं और मुझे लगता है कि दुनिया में मां से ज्यादा इज्जत और प्यार का हकदार कोई नहीं हो सकता। जब सैलरी की बात होती है तो सिर्फ पैसों की बात नहीं होती है, बल्कि इज्जत की भी बात होती है, इसलिए मां को ही सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए।" इस जवाब ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था और इसके चलते ही मानुषी छिल्लर के सिर पर 2017 ‘मिस वर्ल्ड’ का ताज सजा था।

Published on:
14 May 2024 08:02 am
Also Read
View All

अगली खबर