बॉलीवुड

बॉलीवुड की वो अभिनेत्रियां जो शादी से पहले हुईं प्रेग्रेंट

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं। जो पहले प्रेग्नेंट हुईं और फिर बाद में शादी की। इस वजह से यह सभी एक्ट्रेसेस ट्रोल भी हुईं। जानें कौन हैं वह अभिनेत्रियां जो हुईं शादी से पहले प्रेग्नेंट

3 min read
Apr 12, 2021
Bollywood Most Famous Actresses Who Were Pregnant Before Married

नई दिल्ली। हाल ही में एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने शादी के महज डेढ़ महीने बाद ही अपने प्रेग्नेंसी की न्यूज़ सुना दी। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुईं। दीया शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। वैसे आपको बात दें केवल दीया मिर्जा ही इकलौती एक्ट्रेस नहीं जो शादी से पहले प्रेग्नेंट हुईं हों। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। जो पहले प्रेग्नेंट हुईं और फिर बाद में उन्होंने शादी की है। तो चलिए आज आपको हम कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बारें में बतातें हैं।

श्रीदेवी

गुज़रे जमाने की मशहूर अदाकरा श्रीदेवी भी शादी से पहले प्रेग्रेंट हो गई थीं। वह उस दौरान फिल्म डायरेक्टर बोनी कपूर संग रिलेशन में थीं। जब बोनी कपूर ने अपनी पहली बीवी से तलाक लिया। तब श्रीदेवी और बोनी कपूर ने शादी की। खबरों की मानें तो शादी के वक्त श्रीदेवी को सांतवा महीना चल रहा था।

सारिका

सुपरस्टार कमल हसन के वैसे कई अफेयर्स रहे हैं। पहले से शादीशुदा होते हुए कमल सारिका को अपना दे बैठे थे। वह उनके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। बताया जाता है कि सारिका भी शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थीं। कमल और सारिका की दो बेटियां हैं। एक नाम श्रुति और दूसरी का नाम अक्षरा है।

महिमा चौधरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस महिला चौधरी ने बड़ी ही जल्दबाजी में शादी की घोषणा की थी। उन्होंने साल 2009 में अपने बॉयफ्रेंड बॉबी मुखर्जी संग शादी की। बताया जाता है कि उस दौरान महिमा प्रेग्नेंट थीं।

अमृता अरोड़ा

एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने भी बेहद ही जल्दबाजी में शादी की। उन्होंने शकील लदाक संग शादी की। जिसके कुछ दिनों बाद ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सबको बता दी।

नेहा धूपिया

इस लिस्ट में नेहा धूपिया नाम आना ज्यादा हैरानी की बात नहीं है। बताया जाता है कि जब नेहा एक्टर अंगद बेदी को डेट कर रही थीं। तभी वह प्रेग्नेंट हो गई। इस बात से नेहा और अंगद के परिवार वाले काफी नाराज़ थे। जिसके बाद दोनों ने जल्दबाजी में गुरुद्वारे में शादी। आज नेहा और अंगद एख बेटी के माता पिता हैं।

नीना गुप्ता

नीना गुप्ता और क्रिकेटर विवियन रिचर्ड के रिलेशनशिप के बारें में हर कोई जानता है। दोनों ने शादी ने की लेकिन दोनों की एक बेटी है। कुछ सम य बाद ही नीना और रिचर्ड अलग हो गए। दोनों की बेटी का नाम मसाबा है। मसाबा की देखभाल नीना ने अकेले ही की है। साथ ही आज मसाबा एक मशहूर फैशन डिज़ाइनर हैं और वह खुद के ब्यूटी प्रोडक्ट भी बनाती हैं।

Published on:
12 Apr 2021 01:59 pm
Also Read
View All