कपल की शादी को आज दो साल पूरे हो चुके हैं। मैरिज एनिवर्सरी ( Neha Angad Marriage Anniversary ) के मौके पर दोनों ने इंस्टाग्राम लाइव चैट के माध्यम से एक-दूसरे की अच्छाइयों और बुराइयों को लेकर खूब बातचीत की। उनकी इस चैट को देख फैंस को भी काफी मजा आया। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर पति संग तस्वीरें पोस्ट उन्हें स्पेशल मैसेज के साथ विश किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है-शादी के दो साल मुबारक हो। मुझे हमेशा प्यार करने के लिए, सपोर्ट करने के लिए, एक अच्छे पिता बनने के लिए, मेरे सबसे प्यारे दोस्त बनने के लिए तुम्हारा शुक्रिया।