बॉलीवुड

अंधेरी जिंदगियां: एक मासूम को गरीबी ने किया इतना मजबूर, अमीरों ने लगाई कीमत और…

एक आम आदमी इन लोगों की अंधेरी दुनिया से कोसों दूर होते हैं। आज हम उसी एक कहानी के बारे में बात करेंगे।

2 min read
Mar 28, 2019
अंधेरी जिंदगियां: इस फिल्म की कहानी है दर्दनाक! एक मासूम को गरीबी ने किया इतना मजबूर, अमीरों ने लगाई कीमत और...

फिल्में कहीं न कही दुनिया का आइना होती हैं। हम जो कुछ भी फिल्मों में देखते हैं वो असल जिंदगी की ही कहानी होती है। कुछ कहानियां ऐसी होती है जिनसे हम अंजान होते हैं। एक आम आदमी इन लोगों की अंधेरी दुनिया से कोसों दूर होते हैं। आज हम उसी एक कहानी के बारे में बात करेंगे। प्रोस्‌टिट्यूशन का व्यापार हर देश में है। कई जगह यह लीगल है तो कई जगह इललीगल। लेकिन जो महिलाएं इस व्यापार के अंदर है, शायद हम उनका दर्द कभी नहीं समझ पाएंगे।

साल 2007 में आई फिल्म 'लागा चुनरी में दाग' उसी दुनिया का एक पहलू दिखाती है। कैसे एक छोटे से शहर में गरीबी की जिंदगी जी रही मासूम सी लड़की एक दिन कॅाल गर्ल बन जाती है।

फिल्म में रानी मुखर्जी ने विभावरी सहाय उर्फ बड़की का रोल निभाया है, जो अपनी फैमिली के लिए कई सैक्रिफाइस करती है। कई बार लोग उससे प्रॉस्टिट्यूट की तरह ट्रीट करते हैं। फिल्म में रानी के अलावा कोंकणा सेन शर्मा, अभिषेक बच्चन और कुणाल कपूर भी लीड में किरदार निभा रहे हैं।

यह तो केवल एक फिल्म है लेकिन ऐसी कई लड़कियां हैं जो अपने परिवार का पेट पालने के लिए इस तरह की दुनिया में चली जाती हैं।

Published on:
28 Mar 2019 09:39 am
Also Read
View All