बॉलीवुड

Birthday Special: तुम घटिया सीन देती हो…सेट पर हुई थी बेइज्जत, फिर जीता नेशनल अवॉर्ड, जानें कौन है ये फेमस एक्ट्रेस

Birthday Special: 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस को एक समय पर एक्टिंग के लिए बेइज्जत होना पड़ा था। फिर दी ब्लॉकबस्टर फिल्में...
less than 1 minute read
• •
Apr 04, 2024
bollywood_pallavi_joshi_birthday_actress_you_give_cheap_scenes_when_actress_was_publicly_insulted_won_national_award.jpg
ये एक्ट्रेस मना रही अपना 55वां जन्मदिन

Pallavi Joshi Birthday: ये बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस है जो अक्सर विवादों से घिरी रहती हैं। साथ ही इनके पति भी विवादों का हिस्सा बने रहते हैं। ये आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। हम बात कर रहे हैं। 'द कश्मीर फाइल्स' की एक्ट्रेस पल्लवी जोशी की। ये वो अभिनेत्री हैं जिन्हें करियर के शुरुआत में काफी बेइज्जत होना पड़ा है, फिर इन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर सभी का मुंह बंद कर दिया था।

पल्लवी जोशी का जन्म 4 अप्रैल 1969 को मुंबई में हुआ था। एक्ट्रेस ने बचपन से ही फिल्म इंड्स्ट्री में कदम रख दिया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि एक समय था जब डायरेक्टर ने कहा था, 'तुम अच्छी एक्ट्रेस नहीं हो तुम्हें एक्टिंग करनी नहीं आती। मैंने जो सीन दिया वो एकदम घटिया है। पहले ये सब मुझे मजाक लगा, फिर बाद में लगा कि उन्होंने मुझे बेइज्जत किया है। मेरे डायरेक्टर को मुझसे काफी परेशानी थी। उन्हें मेरा मेकअप, हेयर, स्टाइल कुछ पसंद नहीं था। वो सेट पर मुझे हमेशा कोसा और जलील किया करते थे। इसके बाद मैं सेट पर ही रोने लगती थी। उस समय मुझे लगने लगा था कि एक्टिंग मेरे बस की बात नहीं है ये सब मैं नहीं कर पाउंगी।"

पल्लवी जोशी को जब डायरेक्टर ने सरेआम बेइज्जत किया इसके 3 साल बाद उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीता। उन्हें 1994 में आई फिल्म छोकरी के लिए ये अवॉर्ड मिला था। फिर 2022 में उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' से बॉलीवुड में कमबैक किया। जो उनके पति विवेक अग्निहोत्री ने बनाई थी।

Published on:
04 Apr 2024 08:17 am
Also Read
View All
‘दृश्यम 3’ के स्क्रीनराइटर आमिल कियान का खुलासा, बताया- सही क्लाइमेक्स पाने के लिए लिखे 100 से ज्यादा ड्राफ्ट

सबसे बड़े यूट्यूबर MrBeast ने रणबीर कपूर, हार्दिक पांड्या संग तस्वीरें कीं शेयर, भारत ट्रिप को लेकर लिखा खास मैसेज

कैंची धाम में जनसैलाब पर ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने श्रद्धालुओं से की खास अपील, बताया और कहां घूमा जा सकता है

‘आपका काम सिर्फ मनोरंजन करना है’, नसीरुद्दीन शाह-अभिजीत दीपके की मुलाकात के बाद कलाकारों पर भड़के ‘महाभारत’ फेम पुनीत इस्सर

‘मैं दिल से इंडियन ही हूं’, ‘हनुमान अंश’ के पार्वती गाने में नजर आईं ईरानी एक्ट्रेस, बोलीं- मेरा भारत से पिछले जन्म का कनेक्शन