बॉलीवुड

90 साल की उम्र में लता मंगेशकर की इंस्टाग्राम पर एंट्री, यूजर्स ने ऐसे किया वेलकम

लता मंगेशकर ने पहली पोस्ट डालते हुए उन्होंने लिखा, 'नमस्कार, आज पहली बार आप सब से इंस्टाग्राम पर जुड़ रही हूं...

less than 1 minute read
Sep 30, 2019
lata mangeshkar

स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) पिछले दिनों अपना 90वां बर्थडे सेलीब्रेट किया है। लता दीदी के जन्मदिन के मौके पर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से लेकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन तक ने बधाई दी। इसके जवाब में लता मंगेशकर भी ट्विटर के जरिए सभी का शुक्रिया अदा किया। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अब इंस्टाग्राम पर भी एंट्री कर ली हैं।

अपनी पहली पोस्ट डालते हुए उन्होंने लिखा, 'नमस्कार, आज पहली बार आप सब से इंस्टाग्राम पर जुड़ रही हूं।' साथ ही उन्होंने खुद की एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें वह अपने हाथ में फोटोएल्बम पकड़े नजर आ रह हैं। लता जी के इंस्टाग्राम पर आने से लोगों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा हैं महज कुछ ही मिनटों में उनके अकाउंट पर कई हजार फॉलोवर भी जुड़ गए हैं।

आपको बता दे कि कुछ दिन पहले ही उनकी बहन मीनाताई मंगेशकर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि लता दीदी खुद अपने ट्वीट करती हैं और सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। पूरे दिन वो गाना गाती हैं लेकिन पहले की तरह वो तानपुरे पर रियाज नहीं करती। वो खुद खाना बनाकर बच्चों को खिलाती हैं।

Published on:
30 Sept 2019 05:31 pm
Also Read
View All