
नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह ( Mika Singh ) की मैनेजर की खुदखुशी करने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मुंबई के अंधेरी में रह रही उनकी मैनेजर सौम्या खान ( soumya khan ) ने नींद की गोली खाकर खुदखुशी कर ली है। मीका सिंह ने उनकी मौत का दुख जताते हुए इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर को शेयर कर मैसेज में लिखा है- "वाहेगुरू का खालसा वाहेगुरू जी की फतेह। ये बताते हुए काफी दुख हो रहा है की हमारी सौम्या हमे छोड़कर दूसरी दुनिया में चली गई है। वो बहुत ही छोटी सी उम्र में अपने पीछे कई यादों को छोड़ को चली गई है। भगवान उनकी आत्म को शांति दे।"
जानकारी के मुताबिक मीका की मैनेजर सौम्या खान ( soumya khan ) मीका सिंह के अंधेरी स्थित चार मंजिला बंगले की पहली मंजिल के स्टूडियो में रहती थी। उनके स्टूडियो से ही उनके शव को बरामद किया गया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना कि किसी भी तरह की साजिश या खून होने का कोई सबूत नहीं मिला है। साथ ही ना ही उन्होंने कोई सुसाइड नोट छोड़ा है।
बता दें कि 28 साल की सौम्या का शव को उनके परिवार वालों के पास पंजाब भेज दिया गया है। उनके माता-पिता नहीं है लेकिन पंजाब में सौम्या के दादा-दादी रहते है। वहीं उनका अंतिस संस्कार किया जाएगा। सौम्या की मौत के बाद उनके पति जोहेब खान ने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर को शेयर किया है।