29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुनव्वर फारूकी हुए गिरफ्तार? वायरल दावे के बाद अब कॉमेडियन ने खुद किया रिएक्ट

Munawar Faruqui Reaction On Arrest Rumours: कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को लेकर सोशल मीडिया पर एक दावा किया गया जिसमें कहा गया कि उनकी गिरफ्तारी हुई है। अब कॉमेडियन का इन रूमर्स पर रिएक्शन सामने आया है।
2 min read
Google source verification
Munawar Faruqui Reaction On Arrest Rumours

मुनव्वर फारूकी (फोटो सोर्स- IMDb)

Munawar Faruqui Reaction On Arrest Rumours:कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति को पुलिसकर्मियों के साथ एक गाड़ी की ओर ले जाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति मुनव्वर फारूकी हैं और उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, मुनव्वर ने खुद इस दावे पर प्रतिक्रिया देकर गिरफ्तारी की अफवाहों को खारिज कर दिया है।

वायरल वीडियो पर मुनव्वर ने दिया जवाब

मुनव्वर फारूकी के 'ईसीएल सीजन 3' के कर्टेन रेजर कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आया। एक यूजर ने वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि मुनव्वर को पिछली रात गिरफ्तार किया गया था और इसी वजह से वह ईसीएल के कार्यक्रम में नजर नहीं आए।

वायरल दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए मुनव्वर ने लिखा, 'मैं भी खुद को ही ढूंढ रहा हूं वीडियो में।' उनके इस जवाब से साफ है कि वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति को लेकर किए जा रहे दावे से वह सहमत नहीं हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात उनकी गिरफ्तारी की कोई विश्वसनीय पुष्टि सामने नहीं आई है।

ईसीएल कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे मुनव्वर

मुनव्वर फारूकी के 28 सितंबर को ईसीएल सीजन 3 के कर्टेन रेजर में शामिल नहीं होने के बाद उनके प्रशंसकों के बीच भी सवाल उठने लगे थे। इसी दौरान वायरल हुए वीडियो ने गिरफ्तारी की अफवाहों को और हवा दे दी। हालांकि, मुनव्वर की प्रतिक्रिया के बाद इस दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं।

पहले भी पुलिस कार्रवाई का सामना कर चुके हैं मुनव्वर

मुनव्वर फारूकी पहले भी पुलिस कार्रवाई का सामना कर चुके हैं। जनवरी 2021 में इंदौर में एक कॉमेडी शो के दौरान हिंदू देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों की शिकायत के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। वह करीब 35 दिन इंदौर सेंट्रल जेल में रहे थे, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी 2021 में उन्हें अंतरिम जमानत दी थी।

इसके अलावा मार्च 2024 में मुंबई के एक हुक्का बार में पुलिस कार्रवाई के दौरान मुनव्वर को हिरासत में लिया गया था। पुलिस के मुताबिक, वह वहां अन्य लोगों के साथ हुक्का पीते मिले थे। बाद में उन्हें नोटिस देकर छोड़ दिया गया था।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग