29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छोटी स्कर्ट, बुर्का और डायपर को लेकर कृति सेनन ने शेयर की स्टोरी, कमेंट में एक ने बोला- पैसों का खेल दूसरे ने कहा- पब्लिसिटी

Kriti Sanon Post: अभिनेत्री कृति सेनन ने छोटी स्कर्ट, बुर्का और डायपर पर स्टोरी शेयर की है, जिससे इंटरनेट पर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
3 min read
Google source verification
Kriti Sanon instagram story short skirt burkha and diaper conversation

कृति सेनन की इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर हो रही आलोचना (Photo Source- Instagram/kritisanon)

Kriti Sanon Instagram: कृति सेनन (Kriti Sanon) अपने बेबाक अंदाज और संजीदा मुद्दों पर अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने जो पोस्ट किया है वह चर्चा का विषय बन गया है और लोग उसे लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। कृति सेनन ने अपने एक बेहद मार्मिक और विचार करने वाली स्टोरी शेयर की है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है लोगो का कहना है कि कृति ने अपनी स्टोरी में छोटी स्कर्ट, बुर्का और बच्चों के डायपर को लेकर समाज पर तंज कसा है।

कृति सेनन ने पोस्ट में क्या लिखा?

कृति सेनन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की। जिसमें बेहद सादगी लेकिन गहराई के साथ एक काल्पनिक संवाद (Dialogue) लिखा हुआ था। उसमें छोटी स्कर्ट, बुर्का आपस में बात कर रहे हैं। पोस्ट में लिखा था, "छोटी स्कर्ट ने पूछा, क्या यह मेरी गलती थी? बुर्के ने जवाब दिया, "नहीं, मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ।" कोने में पड़ा डायपर तो कुछ बोल भी नहीं पाया।"

सोशल मीडिया पर बंटी राय

कृति सेनन की इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया दो धड़ों में बंट गया है। जहां एक तरफ कुछ लोग कृति के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ट्रोल्स ने अभिनेत्री को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, "देखो पब्लिसिटी पाने वाली फिर आ गई। बिल्कुल हम इसके स्टैंड की तारीफ करते हैं लेकिन यही मी टू के आरोपी विक्की बहल के साथ काम करने को तैयार थी, जबकि सबने उसका बॉयकॉट किया था।"

एक अन्य ने लिखा, "नहीं, इसके पीछे एक पूरा इकोसिस्टम है जो इन सब चीजों को प्रमोट करने के लिए पैसे देता है। यह सब पैसे का खेल है। जब तक हम इसके बराबर या इससे बेहतर सिस्टम नहीं बनाते, तब तक यह बुराई बनी रहेगी।" एक ने लिखा, "इसे गरीब और टॉक्सिक पुरुषों से परेशानी है।" एक ने लिखा, "शायद इसका दिमाग बस इसी तरह काम करता है और यह पूरे दिन यही पढ़ती होगी।"

वहीं, एक ने कृति के सपोर्ट में लिखा, "कृति ही एकमात्र ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं जो महिलाओं के लिए आवाज उठाती है। वह प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखावटी फेमिनिस्ट नहीं है।" एक और ने लिखा, कृति सेनन ने कुछ समय पहले एक स्टोरी शेयर की है और यह काफी डार्क है। समझ नहीं आ रहा कि हंसू, सोचूं या बस स्क्रॉल करके आगे बढ़ जाऊं।"

कृति ने डॉटर्स डे पर भी किया था पोस्ट

बता दें, 27 सिंतबर डॉटर्स डे के दिन कृति सेनन ने एक और पोस्ट शेयर किया था। इसे लेकर भी उन्हें ट्रोल होना पड़ा था। कृति सेनन ने बताया था कि आज युवा महिलाओं को किस तरह हर समय सतर्क रहना पड़ता है। उन्होंने रोजमर्रा की उन परेशानियों को सामने रखा था, जिनका सामना कई लड़कियां करती हैं। उन्होंने लोगों से सोचने को कहा था कि अगर कोई बेटी फोन करके कहे कि कुछ पुरुष उसका पीछा कर रहे हैं, वह अकेले घर जाते समय बार-बार पीछे मुड़कर देखे या सुरक्षित जगह पहुंचने से पहले उसके फोन की बैटरी खत्म होने लगे, तो उसे कैसा महसूस होगा?

कृति सेनन ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि अपनी लाइव लोकेशन शेयर करने से लेकर, पेपर स्प्रे साथ रखने तक, पैदल जाने की जगह कैब बुक करने या सिर्फ सुरक्षित महसूस करने के लिए किसी को फोन करने तक, हमने उसकी जिंदगी को ऐसा बना दिया है कि ये सब उसकी रोजमर्रा की आदत का हिस्सा बन गया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग