
उदिति सिंह ने ब्रेकअप को लेकर किए कई खुलासे (Photo Source- Twitter/@Abhishek060722)
Uditi Singh On Karan Wahi Breakup Reason:रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के घर में ड्रामे और गेम के साथ-साथ हर दिन कंटेस्टेंट्स के दिल के राज भी खुलकर सामने आ रहे हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में उदिति सिंह (Uditi Singh) ने अपने पास्ट रिलेशनशिप और दर्दनाक ब्रेकअप पर बात की। इस दौरान उदिति ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनके बयानों और सोशल मीडिया की चर्चाओं से साफ संकेत मिलता है कि उनका इशारा टीवी के फेमस अभिनेता करण वाही (Karan Wahi) की तरफ था। उन्होंने रिश्ता टूटने का असली कारण बताया।
उदिति ने जो अपने ब्रेकअप को लेकर बात की है, वह उस समय की है जब वह साथी कंटेस्टेंट स्काउटऑप (ScoutOP) के साथ गार्डन में टहल रही थीं और इसी दौरान उन्होंने एक दिल से दिल बातचीत में बताया कि कैसे ब्रेकअप ने उनकी जिंदगी बदल दी और क्यों यह रिश्ता उनके लिए घुटन जैसा बन गया था।
उदिति ने ब्रेकअप को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बताते हुए कहा, "मेरे लिए वो ब्रेकअप सच में एक आशीर्वाद साबित हुआ। उस रिश्ते के खत्म होने के बाद मेरी पर्सनल लाइफ और करियर दोनों में बहुत पॉजिटिव बदलाव आए।"
अपने रिश्ते में आई दरार और झगड़ों की वजहों पर खुलकर बात करते हुए उदिति ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने और उनके एक्स ने 'नोआ' (Noah) नाम का एक गोल्डन रिट्रीवर डॉग गोद लिया था। लेकिन वही पालतू जानवर उनके बीच रोज की बहस का कारण बन गया। उदिति के मुताबिक, उसे टहलाने और बाहर ले जाने को लेकर उनके बीच बहुत लड़ाइयां होती थीं।
उदिति ने आगे बताते हुए कहा इसके अलावा सफाई और घर के रख-रखाव को लेकर भी दोनों की सोच बिल्कुल अलग थी। उदिति बोलीं, "मेरे सफाई करने के तरीके अलग थे और उसके बिल्कुल अलग। सफाई जैसी बुनियादी बात पर हमारी अलग-अलग आदतें और उम्मीदें थीं, जो अक्सर बहस का कारण बन जाती थीं।"
उदिति ने अपने एक्स पर हावी होने वाले रवैये का भी आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उनकी उम्र के अंतर ने रिश्ते के संतुलन को बिगाड़ दिया था। उदिति ने अपना दर्द शेयर करते हुए कहा, "रिश्ते में मुझे सपोर्ट मिलने के बजाय बार-बार डिमोटिवेट किया जाता था। मुझसे अक्सर कहा जाता था- 'आप यह नहीं कर पाओगे', 'आपको यह नहीं आता'। जब आपका अपना पार्टनर ही आपको नीचा दिखाए, तो बहुत निराशा होती है।"
उदिति ने आखिर में कहा कि जब दो लोगों का एक साथ होना किस्मत में नहीं लिखा होता या उनके सितारे आपस में मेल नहीं खाते, तो आप कितनी भी कोशिश कर लें, रिश्ता बिखर ही जाता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उदिति सिंह और करण वाही ने 2019 में डेटिंग शुरू की थी। उदिति ने बताया कि उनकी पहली बातचीत तब हुई थी जब उन्होंने करण को इंस्टाग्राम पर लंदन के एक रेस्टोरेंट के बारे में मैसेज किया था। इसके बाद जब करण लंदन आए, तो दोनों की मुलाकात हुई। लगभग दो महीने तक बातें करने के बाद दोनों का अफेयर शुरू हुआ। जनवरी 2020 में करण ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपने प्यार का इजहार किया था, लेकिन आखिरकार यह रिश्ता टिका नहीं और दोनों अलग हो गए।
Updated on:
29 Sept 2026 06:59 am
Published on:
29 Sept 2026 06:37 am
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
