28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bigg Boss 20: ‘ये चलती फिरती फ्लर्ट हैं’ रीति तिवारी ने कनिका मान के स्कूल में सीखी चीजों पर दिया बयान, कुशल तंवर भी हंस पड़े

kanika mann Video: 'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में कनिका मान ने खुलासा किया कि 8वीं क्लास में एक ग्रूमिंग क्लास के दौरान उन्हें आंखों और होंठों पर ध्यान देने की ट्रिक सिखाई गई थी।
2 min read
Google source verification
Rhiti tiwari called kanika mann chalti firti flirt hain in bigg boss 20

कनिका मान ने सुनाया स्कूल के दिनों का किस्सा (Photo Source- JioHotstar)

Bigg Boss 20 New Promo:रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) का घर दिन-ब-दिन दिलचस्प और मजेदार मोड़ों से गुजर रहा है। जहां एक तरफ घर में तीखी बहस और रणनीतियां देखने को मिलती हैं, वहीं दूसरी तरफ कंटेस्टेंट्स के आपसी हंसी-मजाक और बचपन के किस्से भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें कनिका मान (Kanika Mann), रीति तिवारी (Riti Tiwari) और कुशल तंवर (Kushal Tanwar) आपस में बैठकर ग्रूमिंग और बॉडी लैंग्वेज पर बात करते हुए एक-दूसरे की टांग खींचते नजर आ रहे हैं।

कनिका ने सुनाया स्कूल का किस्सा

बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि कनिका मान अपने स्कूल के दिनों का एक दिलचस्प वाकया कुशल और रीति के साथ शेयर करती हैं। कनिका बताती हैं 8वीं क्लास में उन्होंने ग्रूमिंग क्लास ली थी जिसमें उन्होंने लोगों को देखने के तरीके सीखे थे।

कनिका ने कहा, "जब मैं 8वीं क्लास में थी, तब मैंने एक ग्रूमिंग क्लास जॉइन की थी। वहां सर ने सिखाया था कि जब आप किसी से बात करते हो या किसी को देखते हो, तो सिर्फ उसकी आंखों में नहीं देखना चाहिए। पहले उसकी आंखों को देखो, फिर उसके होंठों (लिप्स) की तरफ देखो और फिर वापस आंखों में देखो। अब वो चीज मेरे दिमाग में बैठ गई और मैंने वो सीख लिया।"

कुशल तंवर का तंज

कनिका की यह बात सुनते ही कुशल तंवर हैरान रह जाते हैं और हंसते हुए पूछते हैं कि उन्हें यह सब सिखाने वाला टीचर कोई मेल (पुरुष) था या फीमेल? जब कनिका बताती हैं कि वो एक लड़का था, तो कुशल तुरंत मजाक में कहते हैं, "बड़ी गलत चीज सिखाई है भाई ने! वो तो लुच्चा टीचर था, ग्रूमिंग के नाम पर ये सब सिखा रहा था।"

"ये तो चलती-फिरती फ्लर्ट है!"- रीति तिवारी ने ली चुटकी

कनिका की इस मासूमियत और देखने की तकनीक पर चुटकी लेते हुए रीति तिवारी हंसते हुए कहती हैं, "ये तो चलती-फिरती फ्लर्ट है यार! इसको खुद ही नहीं पता कि ये क्या कर रही है।"

इसके बाद कुशल तंवर बात को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं, "इसे फ्लर्ट नहीं कहते, ऐसे लोगों को तो छेड़ू कहते हैं! असल दिक्कत तो तब होती है जब क्लब वगैरह में कोई ऐसे देख ले। अब कोई लड़का सोचेगा कि देखो भाई वो लड़की तो मुझे ही देख रही है। वो बेचारा तो यही सोचेगा कि उस पर ध्यान दिया जा रहा है, जबकि यहां तो मैडम की पुरानी ग्रूमिंग क्लासेस की प्रैक्टिस चल रही है! वो बेचारा अपने दोस्तों से जाकर कहेगा- 'देख भाई, वो लड़की तेरे भाई को ताड़ रही है!'" तीनों की इस मजेदार बातचीत का यह प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

OTT

मनोरंजन

ट्रेंडिंग