29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘जवान’ के सेट पर शाहरुख खान संग काम करने पर बोलीं आलिया कुरैशी, बोलीं- वो मेरे मेंटर की तरह थे

Aaliyah Qureishi Interview: एक्ट्रेस आलिया कुरैशी ने हाल ही में अपने अब तक के फिल्मी करियर को लेकर बात की है। आलिया ने शाहरुख संग काम करने के अपने अनुभव के बारे में भी बताया है।
2 min read
Google source verification
Aaliyah Qureishi On Working With Shahrukh Khan

Aaliyah Qureishi (फोटो सोर्स- IMDB)

Aaliyah Qureishi On Working With Shahrukh Khan: अभिनेत्री और गायिका-गीतकार आलिया कुरैशी को 'झल्ली' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ से 2023 में बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में वो शाहरुख खान की गर्ल गैंग का हिस्सा थीं। हाल ही में एक बातचीत में झल्ली ने अपने अभिनय और संगीत के सफर के साथ-साथ शाहरुख खान के साथ काम करने के अनुभव के बारे में खुलकर बात की।

बचपन से संगीत से जुड़ा रहा रिश्ता

आलिया कुरैशी ने बताया कि संगीत उनके जीवन का हिस्सा बचपन से ही रहा है। स्कूल में वह कॉयर का हिस्सा थीं और तभी उन्हें महसूस हुआ कि उन्हें गाना बेहद पसंद है। उनके मुताबिक, वह बोलना सीखने से पहले ही गुनगुनाने लगी थीं। गीत लिखने की शुरुआत भी बचपन में ही हो गई थी। उन्होंने बताया कि पांचवीं कक्षा में बास्केटबॉल कोर्ट के पास उन्हें एक मरा हुआ मेंढक दिखाई दिया था। इसी घटना से प्रेरित होकर उन्होंने ‘कमिंग अलाइव’ नाम का गीत लिखा था।

झल्ली का कहना है कि उन्होंने कभी अभिनय और संगीत में से किसी एक को चुनने के बारे में नहीं सोचा। उनके बचपन के पसंदीदा कलाकारों में ऐसे लोग रहे हैं जो अभिनय और संगीत दोनों से जुड़े थे। अब वह संगीत के साथ अभिनय में भी आगे बढ़ना चाहती हैं और अपने 11 गानों के आगामी एल्बम पर काम कर रही हैं।

शाहरुख खान को बताया अपना मेंटर

‘जवान’ में शाहरुख खान के साथ काम करने को झल्ली अपने करियर का महत्वपूर्ण अनुभव मानती हैं। उन्होंने शाहरुख को मेंटर जैसा बताया। उनके मुताबिक, वह अक्सर मॉनिटर के पास बैठकर शाहरुख से अभिनय, फिल्म इंडस्ट्री के दबाव और काम से जुड़े सवाल पूछा करती थीं।

झल्ली ने शाहरुख की एक सीख को याद करते हुए कहा कि हमेशा सही और गलत का कोई तय जवाब नहीं होता। कई बार जो चीज गलत लगती है, वही बेहतर साबित हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि शाहरुख उन्हें लगातार काम करते रहने की सलाह देते थे।

झल्ली के मुताबिक, शाहरुख ने उनसे कहा था कि वह अपने अभिनय से कभी पूरी तरह खुश नहीं होते, क्योंकि यही उन्हें लगातार बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। लंबे शूटिंग शेड्यूल के बावजूद शाहरुख का अपने काम को लेकर उत्साहित रहना भी झल्ली को काफी प्रभावित करता था।

फिल्म इंडस्ट्री में भरोसे को लेकर मिली सीख

झल्ली ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि इंडस्ट्री में हर कोई अच्छे इरादे से उनके करीब आएगा। लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि हर व्यक्ति दोस्त नहीं होता और लोगों के अलग-अलग उद्देश्य हो सकते हैं।

उनके मुताबिक, अब वह लोगों पर तुरंत भरोसा करने के बजाय पहले उनके व्यवहार और इरादों को समझने की कोशिश करती हैं। झल्ली का कहना है कि अभिनय और संगीत दोनों में अपनी अलग पहचान बनाना उनका लक्ष्य है और वह आगे भी ज्यादा से ज्यादा रचनात्मक काम करना चाहती हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग