बॉलीवुड

भरे इवेंट में अक्षय कुमार ने बीवी से खुलवाई थी जींस, तो राखी मुखर्जी-कैटरीना कैफ का Kiss बना विवाद का कारण, देखें विवादित तस्वीरें जिनका उड़ा था मजाक

आज हम आपको बॉलीवुड स्टार्स की ऐसी कुछ हरकतों के बारे में बता रहे है जिसके चलते ये लोग सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुके हैं।
3 min read
• •
Updated: 23 Jun 2021, 11:02 AM IST
Bollywood Stars Controversial Pics
Bollywood Stars Controversial Pics

नई दिल्ली। बॉलीवुड में हर एक्टर एक्ट्रेस अपने अदाकारी के साथ अपने स्टाइलिश लुक को लेकर चर्चे में बनाे रहताे है। लेकिन कभी कभी वो ऐसी हरकते कर जाते है जिससे वो विवादों में आने के बाद सोशल मीडिया पर मजाक बनने का कारण बन जाते है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ हरकतों के बारे में बता रहे है जिसके चलते एक्टर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुके हैं।

लैकमे फैशन वीक के दौरान अक्षय ने ट्विंकल खन्ना से खुलवाई पेंट की चेन

यह बात साल 2009 की है जब लैकमे फैशन वीक शो में अक्षय कुमार शो-स्टॉपर बने थे। इस भरे इवेंट में एक्टर अक्षय कुमार ने वॉक के दौरान स्टेज के पास बैठीं अपनी वाइफ ट्विंकल खन्ना के पास जाकर जींस का बटन और चेन खुलवाई थी। इस नजारे को देख कई लोगों ने उनकी इस हरकत पर आपत्ति जताई थी। इतना ही नहीं एक सामाजिक कार्यकर्ता ने अक्षय और ट्विंकल के खिलाफ केस दर्ज करवाया जिसके बाद अक्षय को एक दिन जेल में रहना पड़ा था।

शाइनी आहूजा पर लगा था रेप का आरोप

साल 2008 में उभरते एक्टर शाइनी आहूजा पर रेप का आरोप लगा था जिससे उनका पूरा करियर बर्बाद हो गया। उनके घर कामवाली 20 साल की लड़की ने रेप के आरोप लगाए था। आरोप साबित होने के बाद एक्टर को साल 2009 में 7 साल की सजा सुनाई गई थी हालांकि 3 साल बाद एक्टर को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

कैटरीना कैफ -रानी मुखर्जी (KATRINA KAIF-RANI MUKERJI)

कैटरीना कैफ और रानी मुखर्जी की किस करते हुई तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं। यह नजारा उस समय का जब अवार्ड फंक्शन के दौरान दोनों मुलाकात करते हुए गले मिले थे लेकिन कैमरे का एंगल गलत होने के कारण ऐसा लगा जैसे दोनों एक दूसरे को किस कर रहे हैं। लोगों ने इसपर जमकर प्रतिक्रिया दी थी।

ऐश्वर्या राय-अजय देवगन (AISHWARYA ROY- AJAY DEVGN)

कैटरीना कैफ -रानी मुखर्जी के किस की तस्वीरे वायरल होने के बाद दूसरी गलती अजय देवगन- ऐश्वर्या राय के बीच भी हो गई। एक अवार्ड फंक्शन के दौरान जब दोनों क दूसरे से गले मिलने लगे तभी ऐश ने अपनी आंखें बंद कर लीं। जिसके बाद गलती से अजय ने ऐश को होंठों पर किस कर दिया। और यही तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। जिसका जमकर मजाक उड़ा था।

Updated on:
23 Jun 2021, 11:02 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन