बॉलीवुड

एक सीन के लिए अपनी जिंदगी से खेल गए थे स्टार्स, एक तो मौत के मुंह से लौटा वापस

मनोरंजन जगत में शूटिंग के दौरान हादसा होना नया नहीं है। शुरुआत से लेकर अभी तक ऐसे कई मामले देखे गए जहां स्टार, को-स्टार या सेट पर कोई भी अन्य व्यक्ति घायल हो गया हो। चोट मामूली हो तो पता नहीं चलती मगर अगर बड़ी स्तर की हो तो सेट से लेकर मीडिया तक कोहराम मच जाता है और ऐसी स्थिति में दर्शक और फैंस दोनों की ही उस खबर में रुचि बढ़ जाती है कि जब मशहूर कलाकार या उनके फेवरेट स्टार को चोट आई हो।
2 min read
• •
Updated: 25 Dec 2021, 5:39 PM IST
when_amitabh_bachchan_stood_by_amjad_khan_as_family_which_deepened_their_friendship_watch_video.jpg
Amitabh Bachchan Injured During Film Shoot

पुराने दिनों की बात करें तो इंडस्ट्री में बिग बी से लेकर आलिया भट्ट तक शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुई हैं। आज की इस स्पेशल स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन स्टार्स के बारे में जो अपनी फिल्म के दौरान हादसे का शिकार हो गए थे।
1-अमिताभ बच्चन
इंडस्ट्री के शहनशाह यानि कि अमिताभ बच्चन 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'कुली' के सेट पर गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस घटना की चर्चा हर जगह हुई थी। मीडिया से लेकर आमजन तक उनके घायल होने की खबरें फैल गई थी। चोट बहुत गंभीर थी जिसके चलते बेंगलुरु के हॉस्पिटल में उनका पहला ऑपरेशन हुआ। फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी में सर्जरी हुई। इस हादसे ने लगभग बिग बी को मौत के मुंह में पहुंचा दिया था। उन्होंने 63 दिन तक मौत से जंग लड़ी थी और फिर आखिरकार 24 सितंबर 1982 को ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिली थी।
2-शाहरुख खान
फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग करते समय शाहरुख के सिर पर 80 किलो का दरवाजा गिर गया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

3-ऋतिक रोशन
2013 में बैंग-बैंग की शूटिंग के वक्त ऋतिक को इतनी बुरी तरह से सिर में चोट लग गई थी कि उनके सिर में खून का थक्का जम गया था। जिसके बाद उन्हें एक ब्रेन सर्जरी से सिर में जमे थक्के को हटवाना पड़ा। इसके बाद ऋतिक कुछ हफ्तों का बेड रेस्ट लेकर शूटिंग पर वापस लौट आए थे।
यह भी पढ़ेंः OMG! अक्षय कुमार से पीछे रह गई रणवीर सिंह की 83, ये रहा पहले दिन का कलेक्शन
4-जॉन अब्राहम
‘फोर्स-2’ की शूटिंग के दौरान जॉन बुरी तरह घायल हो गए थे। जिस वजह से फिल्म की शूटिंग रुक गई थी। यही नहीं इससे पहले भी 'शूटआउट एट वडाला' के सेट पर जॉन बाल-बाल बचे थे। दरअसल हुआ कुछ यूं कि इस फिल्म के एक्शन सीन के दौरान अनिल कपूर ने एक ब्लैंक बुलेट जॉन के ऊपर चला दी थी। ये गोली जॉन की गर्दन के दाएं हिस्से को छू कर निकल गई थी, जिसके उनकी गर्दन बुरी तरह जल गई थी।
यह भी पढ़ेंः जब नीना गुप्ता ने इंडस्ट्री को लेकर कहा-लोग आज भी सास- बहू और ननंद भाभी में ही फंसे हैं
5- आलिया भट्ट
आलिया भट्ट अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान भी 2 बार घायल हो चुकी हैं। फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ की शूटिंग के दौरान भी आलिया के कंधे में चोट लगी थी। इस वजह से उनकी शूटिंग से छुट्टी हो गई थी। वहीं फिल्म ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ की शूटिंग के दौरान भी आलिया घायल हो गई थीं और उनके पैर में काफी चोटें आई थीं।

Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई