बॉलीवुड

इन 5 मूवीज में एक्टर्स की जबरदस्त बॉडी दिखाने के लिए इस्तेमाल किए गए ‘नकली सिक्स पैक’

बॉलीवुड मूवीज में अब तकनीक का ज्यादा इस्तेमाल होने लगा है और कई दृश्यों को डिजिटली क्रिएट किया जाने लगा है। हालांकि कई बार एक्टर्स की बॉडी को जबरदस्त दिखाने के लिए भी ऐसा होता आया है। 'नकली सिक्स पैक' दिखा दर्शकों को 'बेवकूफ' बनाने में सलमान खान, अक्षय कुमार और गोविंदा भी पीछे नहीं रहे हैं।
3 min read
• •
Updated: 26 Jul 2021, 8:21 PM IST
,
,

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री ने नई तकनीकों का इस्तेमाल कर कई मूवीज को विहंगम बनाया है। वीएफएक्स के जरिए साईंस—फिक्शन, पौराणिक मूवीज में कमाल का परिवर्तन देखने को मिला है। हालांकि कई बार हर जगह तकनीक का इस्तेमाल दर्शक पचा नहीं पाते हैं। कुछ मूवीज में एक्टर्स ने अपनी सिक्स पैक दिखाने के लिए डिजिटल तकनीक का सहारा लिया और दर्शकों ने इसे पकड़ लिया। आइए जानते हैं किन मूवीज में दर्शकों को 'बेवकूफ' बनाने के लिए 'नकली सिक्स पैक' तकनीक का इस्तेमाल किया गया—

1. गोविंदा— हैप्पी एंडिंग

गोविंदा ने अपनी अभिनय क्षमता से करोड़ों भारतीयों के दिलों को जीता है। फिल्म में उनका आना दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट की गारंटी होता है। हालांकि 'हैप्पी एंडिंग' मूवी में एक ऐसा सीन फिल्माया गया कि इससे एक्टर की छवि को नुकसान पहुंचा। असल में, न जाने किस सोच के साथ फिल्ममेकर ने एक्टर के सिक्स पैक दिखाने के लिए डिजिटल तकनीक का सहारा लिया। उनकी सोच के विपरित दर्शकों ने गोविंदा के 'नकली सिक्स पैक को पकड़ लिया।

2. सलमान खान — दबंग 3

वैसे तो सलमान खान अपनी बॉडी पर पूरा ध्यान देते हैं और फिट दिखाई देते हैं, लेकिन 'दबंग 3' में एक्टर ने डिजिटल तकनीक सीजीआई का सहारा ले लिया। हालांकि इस रोल के लिए इस तरह की बॉडी दिखाने की जरूरत नहीं थी। सलमान की इस तरकीब का सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ाया गया।

3. अक्षय कुमार — बॉस

अक्षय कुमार को इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर्स में गिना जाता है। हालांकि जब बात लार्जर देन लाइफ वाला कमाल दिखाने की हो, तो अक्षय भी सीजीआई यानी कि डिजिटल तकनीक का सहारा लेने से नहीं चूके। उनकी फिल्म 'बॉस' के क्लाइमैक्स सीन में उनकी बॉडी को विशाल दिखाने के चक्कर में डिजिटल तकनीक का सहारा लिया गया। उनकी ये नकली बॉडी तब दिखाई गई, जब वे अपना शर्ट फाड़ते हुए विलेन बने रोनित रॉय की तरफ बढ़ते हैं। ये काम इतना लापरवाही से हुआ कि दर्शकों ने इसे पकड़ लिया।

4.सलमान खान —वांटेड

फिल्म 'वांटेड' में भी सलमान ने वही किया, जो दर्शकों के गले नहीं उतरा। एक्टर ने अपनी बॉडी को शानदार दिखाने के लिए सीजीआई तकनीक का सहारा लिया।

5. सलमान — एक था टाइगर

सलमान खान इस लिस्ट में सबसे ज्यादा बार शामिल किए गए हैं। उनके सिक्स पैक्स दिखाने का चस्का 'एक था टाइगर' में भी नजर आया। इस मूवी में भी सीजीआई तकनीक से सलमान की बॉडी पर सिक्स पैक लगा दिए गए। सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी मिम्स बने और एक्टर का मजाक उड़ा। एक सोशल मीडिया हैंडल के मुताबिक जब वीएफएक्स स्टूडियो एक वीडियो में इस मूवी में अपना काम दिखा रहा था, तो अचानक सलमान की वो क्लिप सामने आ गई, जिसमें उनकी बॉडी पर कोई पैक नहीं थे।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन