बॉलीवुड

बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां एक-दूसरे की हैं दुश्मन, बात तो दूर शक्ल तक देखना नहीं करती पसंद

बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बीच इंडस्ट्री में आगे बढ़ने की होड़ होती है। हर एक्ट्रेस चाहती है कि उसे अच्छी फिल्में मिले, उनके अच्छे आउटफिट्स हो या और इंडस्ट्री में उसका ही नाम हो। ऐसे में बॉलीवुड में कॉम्पिटिशन के चलते और एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देने के लिए अभिनेत्रियां खुद को पूरी तरह से तैयार रखती हैं। आगे निकलने के चक्कर में ये अभिनेत्रियां एक-दूसरे की जान के दुश्मन तक बन जाती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्रियों के बारें में बताएंगे। जो एक-दूसरे की दुश्मन हैं।
2 min read
Bollywood These Actresses Are Enemies Of Each Other
Bollywood These Actresses Are Enemies Of Each Other

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री अपनी चमक-दमक की वजह से खूब सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेता से लेकर अभिनेत्रियां सभी खूब लाइमलाइटे में रहते हैं। हर कोई बस दूसरों से आगे निकलने की रेस में फर्स्ट आना चाहता है। ऐसे में इंडस्ट्री में दोस्त से ज्यादा दुश्मन बन जाते हैं। बॉलीवुड में दोस्ती के किस्से कम लेकिन दुश्मनी के किस्से सबसे ज्यादा सुनने को मिलते हैं। अभिनेत्रियों के बीच तो सबसे ज्यादा लड़ाइयां देखने को मिलती है। कैट फाइट को लेकर कोई ना कोई अभिनेत्री चर्चा में रहती ही है। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारें में बताएंगे। जो एक-दूसरे की इतनी बड़ी दुश्मन हैं कि शक्ल तक नहीं देखना चाहती हैं।

कैटरीना कैफ-दीपिका पादुकोण

कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण की दुश्मनी के किस्से किसी से छुपे नहीं हैं। एक वक्त ऐसा था जब दीपिका और कैट काफी अच्छी दोस्त हुआ करती थीं। दोनों कभी भी एक-दूसरे के बारें में कुछ भी गलत नहीं बोलती थीं, लेकिन एक्टर रणबीर कपूर की वजह से इन दोनों एक्ट्रेसेस के बीच दरार आ गई। जैसा कि हम सब जानते हैं कि एक समय था जब दीपिका रणबीर कपूर संग रिलेशनशिप में थीं। बताया जाता है कि कैटरीना कैफ की वजह से ही रणबीर ने दीपिका संग ब्रेकअप किया था। जिसके बाद दीपिका डिप्रेशन तक में चली गई थीं। यही वजह है कि आज कैटरीना और दीपिका एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करती हैं।

कंगना रनौत-प्रियंका चोपड़ा

कंगना रनौत के वैसे बॉलीवुड में कई दुश्मन हैं। वो आए दिन किसी ना किसी सेलेब पर कमेंट करती ही रहती हैं। कंगना के दुश्मनों की लिस्ट में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं। प्रियंका और कंगना की दुश्मनी फिल्म फैशन से चली आ रही है। फिल्म में प्रियंका को ज्यादा महत्व मिलने से कंगना काफी गुस्सा हो गई थीं। जिसके बाद से प्रियंका और कंगना के बीच कोल्ड वार शुरू हो गई। आज भी कंगना प्रियंका पर ताना कसने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।

ऐश्वर्या राय-रानी मुखर्जी

ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी की दुश्मनी के किस्से से भी हर कोई वाकिफ है। पहले तो रानी मुखर्जी से बच्चन खानदान की बहू बनने जा रही थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। ऐश्वर्या राय ने अभिनेता अभिषेक बच्चन संग सात फेरे लिए। फिर फिल्म बंटी और बबली रिलीज़ हुई। जिसमें अभिषेक बच्चन संग रानी मुखर्जी लीड रोल में दिखाई दी थीं।

फिल्म के साथ ही अभिषेक और रानी के अफेयर की खबरें भी उड़ने लगी। यही नहीं फिल्म चलते-चलते के दौरान भी ऐश्वर्या और रानी के बीच खूब झगड़ा हो चुका है। सालों बाद भी ऐश और रानी एक दूसरे के दुश्मन हैं।

सोनाक्षी सिन्हा-जरीन खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्ट्रेस जरीन खान भी एक-दूसरे की शक्ल देखना पसंद नहीं करते हैं। इन दोनों के बीच की दुश्मनी भी फिल्म से शुरू हुई थी। फिल्म रेडी के गाने की लॉन्चिंग के दौरान जरीन सोनाक्षी के पास गुजर रही थीं। तभी सोनाक्षी ने उन्हें हल्का सा धक्का दे दिया। जिसके बाद से दोनों एक-दूसरे के दुश्मन बन चुके हैं।

Published on:
03 Aug 2021 06:59 pm