बॉलीवुड

कबीर बेदी से लेकर संजय दत्त, इन मशहूर अभिनेताओं ने रचाई 3 बार शादी

बॉलीवुड के कई अभिनेता अपने अफेयर्स के चलते सुर्खियों में रहते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारें में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने तीन से भी ज्यादा बार शादी की है।
2 min read
May 23, 2021
Bollywood These Celebs Got Married More Than 3 Times
Bollywood These Celebs Got Married More Than 3 Times

नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स जितना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइम लाइट में रहते हैं। उतना ही वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बंटोरते हैं। वहीं फैंस भी उनकी पर्सनल लाइफ के बारें में जानने के खूब इच्छुक होते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उन फेमस सेलेब्स के बारें में बताएंगे। जिन्होंने एक बार नहीं बल्कि तीन बार शादी की है।

कबीर बेदी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मशहूर एक्टर कबीर बेदी का आता है। उन्होंने तीन बल्कि चार शादियां की हैं। जी हां, कबीर बेदी की पहली पत्नी प्रोतिमा बेदी थीं। जिसके बाद उन्होंने सुसासन हम्फ्रीज, निक्की और परवीन दुसांज से शादी की। एक्ट्रेस पूजा बेदी उनकी ही बेटी है। जो खुद भी अक्सर अपने अफेयर्स को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं।

करण सिंह ग्रोवर

एक्टर करण सिंह ग्रोवर की जिंदगी को खुली किताब की तरह है। उनका अफेयर अधिकर उनकी को-एक्ट्रेस संग ही रहा है। जिसके साथ उन्होंने शादी भी और फिर तलाक भी ले लिया। करण सिंह ग्रोवर की पहली पत्नी के बारें में बात करें तो उनका नाम श्रद्धा निगम है। जो एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। करण की दूसरी पत्नी भी टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट थी। जिनसे तलाक लेकर उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु से शादी कर ली।

कमल हासन

सुपरस्टार कमल हासन ने भी एक से ज्यादा शादी की है। उन्होंने पहली शादी वाणी गणपति से की थी। जिसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस सारिका संग शादी की। सारिका संग उनकी दो बेटियां भी है। जिनका नाम श्रुति और अक्षरा है। बताया जाता है कि सारिका से अलग होने के बाद उन्होंने एक्ट्रेस गौतमी संग लिव-रिलेशनशिप में रहे थे। जिसके बाद कमल ने फिर से शादी कर ली और 2016 में तलाक देकर अलग हो गई। इस बात की अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

संजय दत्त

एक्टर संजय दत्त के जितने अफेयर्स चर्चाओं में रहे हैं। उतनी ही उनकी शादियां भी रही हैं। संजय दत्त ने सबसे पहले ऋचा शर्मा से शादी की थी। ऋचा का कैंसर की वजह से निधन हो गया था। जिसके बाद उन्होंने रिया पिल्लाई से शादी की और फिर तीसरी शादी उन्होंने मान्यता संग की।

Published on:
23 May 2021 02:59 pm