बॉलीवुड

बॉलीवुड के ये स्टार्स जिन्हें पाकिस्तान में नहीं किया जाता पसंद

बॉलीवुड की फिल्में और कलाकार दुनिया के कई देशों में पॉपुलर हैं। लेकिन पाकिस्तान एक ऐसा देश है। जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स को पसंद नहीं किया जाता है। तो चलिए आपको बतातें हैं कि आखिर क्यों पाक में बैन हैं यह स्टार्स।

3 min read
Apr 08, 2021
Bollywood Top Actors Who Disliked In Pakistan
Bollywood Top Actors Who Disliked In Pakistan

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत की कई फिल्में, डायलॉग, गाने, अभिनेता और अभिनेत्रियां देश में ही नहीं विदेशों तक में छाए रहते हैं। बॉलीवुड के फैन दुनिया के हर कोने-कोने में पाए जाते हैं। लेकिन पाकिस्तान में बॉलीवुड के कुछ ऐसे स्टार्स हैं। जिन्हें वहां के लोग देखना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। जी हां, यह बिल्कुल सच है। तो चलिए आज आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड स्टार्स के बारें में बतातें हैं। जिन्हें पड़ोसी देश बिल्कुल पसंद नहीं करता है।

सनी देओल

इस लिस्ट में सनी देओल का नाम टॉप पर आना बनता है। फिल्म 'गदर', 'हीरो', 'मां तुझे सलाम' और 'बॉर्डर' जैसी धमाके, और के एक-एक डायलॉग से पूरा पाकिस्तान हिल गया था। आज भी सनी देओल के यह डायलॉग खूब धूम मचाते हैं। यही वजह है कि पाकिस्तान में सनी देओल को बिल्कुल भी पसंद नहीं किया जाता है।

अक्षय कुमार

मिस्टर फिट के नाम से मशहूर हुए बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार वैस तो इंडस्ट्री में अपने रोमांटिक अंदाज और कॉमेडी टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। वहीं कुछ समय से अक्षय कुमार देशभक्ति फिल्मों में भी भूमिका निभाते हुए नज़र आ रहे हैं। फिल्मों के साथ-साथ अक्षय अक्सर भारतीय जवानों पर करोड़ों रुपए भी खर्च करते हैं। यही वजह है कि पाकिस्तान में एक्टर को बिल्कुल पसंद नहीं किया जाता है।

सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी का नाम देखकर आपको थोड़ी हैरानी होगी, लेकिन आपको बतातें यह बिल्कुल सच है। दरअसल, फिल्म मैं हूं ना में सुनील शेट्टी एक आर्मी अफसर की भूमिका में दिखाई दिए। जिसने कई निर्दोष पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या की थी। इसी वजह से सुनील शेट्टी को पाकिस्तान में बिल्कुल पंसद नहीं किया जाता है।

विक्की जैन

फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में शानदार भूमिका निभाने वाले एक्टर विक्की जैन की यह फिल्म सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म में पाकिस्तान की छवि को बहुत ही दिखाया गया था। साथ ही पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए भी दिखाया गया था। फिल्म में पाकिस्तान की ओर से हुई सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेते हुए दिखाया गया था। फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था। यही वजह है कि विक्की को भी पाकिस्तान में पसंद नहीं किया जाता है।

Published on:
08 Apr 2021 02:13 pm
Also Read
View All
ओम पुरी की Ex-wife सीमा कपूर ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बोलीं- ‘मैंने अपने अजन्मे बच्चे से बातें कीं’

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान का जन्मदिन, दादी शर्मिला टैगोर भी आईं नजर, वीडियो वायरल

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन PM ने काफिला रोक की थी मुलाकात

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं