27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान आंदोलन पर लोगों को खल रही है Sunny Deol की चुप्पी, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर उतारा गुस्सा

किसान आंदोलन पर चुप रहने पर ट्रोल हुए एक्टर सनी देओल ( Sunny Deol ) पंजाब के लोगों ने एक्टर को जमकर किया ट्रोल सोशल मीडिया पर लोगों ने उतारा गुस्सा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 5 Dec 2020, 11:48 PM IST

Actor Sunny Deol Trolled For Silence On Farmer Movement

Actor Sunny Deol Trolled For Silence On Farmer Movement

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत में डॉयलॉग्स के लिए फेमस सनी देओल (Sunny Deol ) इन दिनों राजनीति में भी खूब छाए हुए हैं। वह पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी के लोकसभा सांसद भी हैं। जिसके बाद से वह पंजाब में और भी पॉपुलर हाल ही में उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव ( Sunny Deol Corona Positive ) आई है। जिसके बाद से वह सेल्फ आइसोलेशन में हैं, लेकिन इसी के साथ यह भी देखा जा रहा है कि पंजाब के लोग ही उन्हें ट्रोल करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- किसानों को सपोर्ट करते हुए दिखाई दिए Riteish Deshmukh, ट्वीट कर कहा- 'जो अन्न खा रहे हैं उसके लिए...'

दरअसल, सनी देओल को ट्रोल करने के पीछे की वजह किसान आंदोलन को बताया जा रहा है। जी हां, खबरों की मानें तो काफी लंबे समय से किसान केंद्र सरकार के कृषि कानून को लेकर धरना प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। ऐसे में कई सेलेब्स भी किसानों का सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं लोगों का कहना है कि सनी देओल जो कि खुद पंजाब से संबंध रखते हैं। वह अभी तक क्यों इस मामले पर चुप्पी साधे बैठे हुए हैं। सभी लोग सनी के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन: सिंधु बॉर्डर पहुंचे सिंगर Diljit Dosanjh, किसानों के लिए दान में दिए 1 करोड़ रुपए

सनी देओल ने कुछ समय पहले अपने कोविड पॉजिटिव होने की खबर ट्वीट के माध्यम से ही दी थी। जिसके बाद उन्होंने कोई ट्वीट नहीं किया। यही देखते हुए लोग काफी नाराज़ हो गए और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसान आंदोलन के दौरान सनी देओल की चुप्पी सबको चुभ रही है। लोगों का कहना है कि पंजाब के होकर भी सनी अभी तक किसान के सपोर्ट में क्यों नहीं आए हैं। लोग जमकर उनके ट्वीट पर कॉमेंट कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग