बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत के एक्स हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, LOC रद्द

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के एक्स हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने सीबीआई की ओर से जारी किए गए लुक आउट सर्कुलर को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब कोर्ट ने मिरांडा को राहत दी है।

less than 1 minute read
Apr 20, 2024
सैमुअल मिरांडा को बॉम्बे कोर्ट से मिली राहत

बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के एक्स हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा के खिलाफ सीबीआई के लुक आउट सर्कुलर को रद्द कर दिया है। जानिए खंडपीठ ने क्या कहा।

सैमुअल मिरांडा की याचिका पर हुई सुनवाई

जस्टिस रेवती मोहिते ढेरे और जस्टिस मंजूषा देशपांडे की खंडपीठ के सामने सैमुअल मिरांडा की तरफ से उनके वकील लक्ष्मी रमन की दायर की गई याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका पर खंडपीठ ने कहा कि एलओसी में पंजीकरण के अलावा एलओसी जारी करने के कारण को दिखाते हुए कुछ भी अदालत के संज्ञान में नहीं लाया गया।

खंडपीठ ने कहा, ‘यद्यपि एलओसी जारी करने के लिए समेकित दिशानिर्देश हैं, उन समेकित दिशानिर्देशों के तहत भी एलओसी की समय-समय पर समीक्षा की जाने की उम्मीद है कि क्या इसे जारी रखने के लिए आधार मौजूद हैं, जो मिरांडा के मामले में नहीं किया गया था।’ बेंच ने यह भी माना कि अब तक सीबीआई ने कोई आरोप पत्र या फाइनल रिपोर्ट जमा नहीं की है और यह स्वीकार किया गया कि याचिकाकर्ता ने जांच में भाग लिया है और पूरे समय सहयोग किया है।

रद्द हुआ एलओसी

हाईकोर्ट की पीठ ने इस बात पर जोर दिया कि यात्रा का अधिकार एक मौलिक अधिकार है। लुक आउट सर्कुलर में याचिकाकर्ता के गिरफ्तारी से बचने, मुकदमे के लिए अनुपलब्ध होने, फरार होने या किसी अन्य वैलिड कारण के बारे में कोई चिंता नहीं जताई गई थी। इन्हीं आधारों पर एलओसी को रद्द कर दिया गया है।

Published on:
20 Apr 2024 04:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर