
सिंघम अगेन का पोस्टर
करीना कपूर ने सिंघम अगेन को लेकर एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं। अजय देवगन के लीड रोल में बन रही इस मूवी में अक्षय कुमार का स्पेशल कैमियो भी देखने को मिलने वाला है।
सिंघम अगेन की शूटिंग का काम तेजी से चल रहा है। मूवी में अजय के साथ कई और स्टार्स नजर आने वाले हैं। इस मूवी में करीना कपूर के दमदार किरदार के साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में करीना ने सिंघम अगेन में अपने स्क्रीन स्पेस को लेकर बातचीत की।
करीना कपूर ने मूवी को लेकर कुछ मजेदार बातें शेयर कीं। एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने सिंघम अगेन की स्टोरी और मूवी में अपने रोल को लेकर खुलासे किए। करीना ने बताया, “फिल्म में इमोशन, एक्शन है और उससे भी ऊपर, मेरी एक प्यारी भूमिका है जो फिल्म का अहम हिस्सा है।”
इसके बाद करीना कपूर खान ने आगे कहा, ”भले ही आप एवेंजर्स जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों को देखें, वहां हमेशा एक इमोशनल कनेक्शन होता है। सिंघम अगेन में इमोशन्स हैं जो मेरे रोल से आते हैं। इसलिए एक एक्टर के तौर पर खासतौर पर दर्शकों के लिए मुझे इस फिल्म में देखना पूरी तरह से 360 डिग्री का टर्न होगा।
यह भी पढ़ें: Latest Bollywood News
दीपिका पादुकोण को मूवी के एक पोस्टर में पुलिस की वर्दी में देखा जा सकता है। उनकी आंखों पर चश्मा है और दीपिका सिंघम वाला पोज दे रही हैं। दीपिका की इस फोटो पर खूब कमेंट भी आ रहे हैं। रोहित शेट्टी ने पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'ये मेरी हीरो है। रील और रियल लाइफ में भी लेडी सिंघम...'
Published on:
20 Apr 2024 04:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
