
Boney Kapoor Sridevi: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की पिता बोनी कपूर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। वह अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने दिए इंटरव्यू से सोशल मीडिया पर छाए हैं। बोनी कपूर ने पत्नी श्रीदेवी की मौत के लगभग 6 साल बाद बताया है कि वह आज भी दूसरी महिलाओं को देखते हैं। वह इसके बाद भी नहीं रुके, बोनी कपूर ने आगे और भी चीजे कहीं। उन्होंने जो कहा उससे उनके फैंस और श्रीदेवी की चाहने वालों को बड़ी हैरानी हुई। बोनी कपूर के बयान से इंटरनेट की दुनिया में तहलका मच हुआ है।
श्रीदेवी बोनी कपूर की दूसरी पत्नी थीं। बोनी कपूर को जब श्रीदेवी से प्यार हुआ , उस समय वह पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर थे। उन्होंने अपनी पत्नी को तलाक देकर श्रीदेवी से शादी की थी। इसके बाद श्रीदेवी की मौत से वह सदमे में चले गए थे। अब पत्नी की मौत के सालों बाद उन्होंने एबीपी लाइव को इंटरव्यू दिया है। उन्होंने श्रीदेवी और अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की। उन्होंने बताया, "जब मेरी और श्रीदेवी की लव स्टोरी शुरू हुई तब मैं काफी प्राउड फील करता था क्योंकि हिंदी सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार जो इतनी खूबसूरत हैं उन्होंने मुझे अपना लाइफ पार्टनर चुना था और मैं श्रीदेवी से काफी प्यार करता हूं और जिंदगी के आखिरी दिन तक श्रीदेवी से ही प्यार करता रहूंगा। मैं उन्हें कभी धोखा नहीं दूंगा। बोनी कपूर ने इस दौरान एक बात और कही। बोनी ने कहा कि आज भी, मेरी कई महिलाएं दोस्त हैं। मैं हो सकता हूं कि अपने आस-पास की महिलाओं की तरफ अट्रैक्ट हूं, लेकिन श्रीदेवी को लेकर जो प्यार और पैशन है वो कम नहीं हुआ।"
बोनी कपूर ने आगे कहा, “शादी के बाद रिश्ते और अच्छे से समझत आते हैं। आप वो चीजें नहीं करते हैं जो आपके पार्टनर को पसंद नहीं होती। श्रीदेवी और मेरे कल्चर अलग थे, लेकिन दोनों ने हमेशा एक-दूसरे के बैकग्राउंड को समझा और उसे माना भी। मैं नॉर्थ इंडियन पंजाबी हूं। श्री साउथ से थीं। शुरू में सब फूलों जैसा खूबसूरत लगता है, आप एक-दूसरे के लिए कुछ भी करते हैं। लेकिन बाद में अपने पार्टनर की पसंद और नापसंद के बारे में जानते हो।”