बॉलीवुड

Boney Kapoor Birthday: बोनी कपूर की इस आदत से श्रीदेवी थी परेशान, जान जोखिम में डालकर किया था पति को ब्लैकमेल

Boney Kapoor Birthday: बोनी कपूर के बर्थडे पर जानते हैं वो किस्सा जिसमें श्रीदेवी ने अपनी जान पर खतरा मोल लिया था। सिर्फ पति की एक आदत से परेशान होकर…
2 min read
Nov 11, 2024
Boney Kapoor Birthday
Boney Kapoor Birthday

Boney Kapoor Birthday: बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर और जाह्नवी कपूर के पापा बोनी कपूर आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। बोनी कपूर एक ऐसे फिल्म निर्माता हैं जिन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अक्सर बोनी कपूर अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। वह शादीशुदा और 2 बच्चों के पिता होते हुए श्रीदेवी के प्यार में पड़ गए थे। उन्होंने अपनी पहली पत्नी और अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर की मां को तलाक देकर श्रीदेवी के साथ सात फेरे ले लिए थे। अब उनकी दो बेटियां हैं खुशी कपूर और जाह्ववी कपूर। ऐसे में आइये उनके जन्मदिन पर बताते हैं वो आदत जिसकी वजह से श्रीदेवी ने खतरनाक काम किया था।

बोनी कपूर मना रहे अपना 69वां जन्मदिन (Boney Kapoor Birthday)

बोनी कपूर का जन्म 11 नवंबर 1955 में हुआ था। बोनी कपूर अपने माता-पिता की सबसे बड़ी संतान थे। अनिल कपूर, संजय कपूर, रीना कपूर उनके भाई-बहन है। बोनी कपूर अपने परिवार से जितना प्यार करते हैं उतने ही वह अपनी हेल्थ को लेकर लापरवाह हैं। ये खुद उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने बताया था। जाह्नवी कपूर ने पिता बोनी कपूर को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि पापा की एक आदत जो मम्मी और मुझे बिल्कुल पसंद नहीं थी वह उनका सिगरेट पीना था। मैं और खुशी अलग-अलग तरीके अपना चुके थे, जिससे पापा की ये इस आदत से छुट जाए, लेकिन कुछ काम नहीं आया।

श्रीदेवी ने मोल लिया था पति बोनी कपूर के लिए जान का खतरा

जाह्नवी ने इंटरव्यू में कहा था,“जब कोई तरीका काम नहीं आया तो मां ने वेजी फूड खाना शुरू कर दिया। जबकि, डॉक्टर्स ने मां को नॉनवेज खाने की सलाह दी थी क्योंकि वो बहुत कमजोर हो गई थीं। लेकिन, उन्होंने लगातार वेजीटेरियन खाना खाना जारी रखा ताकि पापा सिगरेट पीना बंद कर दें। पापा, मां से रिक्वेस्ट करते रहे लेकिन वो नहीं मानीं। उस समय तो पापा ने सिगरेट पीना नहीं छोड़ा, लेकिन कुछ साल बाद उन्होंने ये लत छोड़ दी।”

Updated on:
11 Nov 2024 09:40 am
Published on:
11 Nov 2024 09:40 am
Also Read
View All