
salman khan video
Salman Khan Video: बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए हैं। उन्हें लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकी मिली हुई है। इसके बावजूद भाईजान अपने काम में मसरूफ हैं। वहीं, ऐश्वर्या राय भी पति अभिषेक बच्चन से तलाक की खबरों से सुर्खियों में बनी हुई है। पिछले 1 साल से खबर है कि ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के रिश्ते में दरार आ गई है और दोनों अब अलग-अलग रह रहे हैं। ऐसे में सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है। इसमें ऐश्वर्या राय का नाम सुनते ही सलमान खान के चेहरे पर कैसे हंसी आ जाती है ये साफ देखा जा सकता है। हर कोई जानता है कि सलमान खान ऐश्वर्या राय से बेहद प्यार करते थे। दोनों एक मजबूर रिश्ते में थे, लेकिन वो रिश्ता ज्यादा दिन चल नहीं पाया और शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया, पर सलमान खान के दिल में आज भी शायद किसी कोने में ऐश्वर्या राय का प्यार जिंदा है। ये इस वीडियो में देखा जा सकता है।
सलमान खान और ऐश्वर्या राय फिल्म हम दिल दे चुके सनम से करीब आए थे। दोनों एक दूसरे के इश्क में कैद थे। इसके बाद दोनों का बहुत बुरी तरीके से ब्रेकअप हुआ और अब दोनों एक दूसरे के सामने भी कभी नहीं आते हैं। ऐसे में अब एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें अनिल कपूर सलमान खान से बात कर रहे हैं। अनिल सलमान से अपनी फिल्म फन्ने खान की बात करते हैं और वह बेबी सिंह के बारे में भाईजान को बताते हैं। फन्ने खान में बेबी सिंह का किरदार ऐश्वर्या ने निभाया था। इसमें वह एक रॉकस्टार सिंगर बनी थीं। जैसे ही अनिल कपूर ने बेबी सिंह की बात की और ऐश्वर्या राय का नाम लिया, सलमान खान के चेहरे पर हंसी आ गई और वह मुस्कुराने लगे। अनिल कपूर भी सलमान खान को ऐश्वर्या राय का नाम लेकर छेड़ते दिखे।
सोशल मीडिया पर ये पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। वह सलमान खान के इस वीडियो पर प्यार बरसा रहे हैं। एक फीमेल यूजर ने लिखा, “हाय! सलमान खान का ये लाल फेस देख कर दिल खुश हो गया।” दूसरे ने लिखा, “सलमान भाई जो भी हुआ, पर आप ऐश्वर्या राय की इज्जत खूब करते हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, ये तो हमेशा की बात है ऐश्वर्या राय का नाम सुनते ही भाईजान ऐसे ही मुस्कुराते हैं।”
Updated on:
11 Nov 2024 08:48 am
Published on:
11 Nov 2024 08:48 am
