एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “अर्जुन तुम हमेशा ऐसे ही खुश रहो। तुम्हारे चेहरे पर हंसी अच्छी लगती है।” दूसरे ने लिखा, “लंबे वक्त बाद ये हंसी देखी।” तीसरे ने लिखा, “अर्जुन क्या वाकई जिंदगी में कोई आ गया है?” चौथे यूजर ने कहा, “अर्जुन अब समय आ गया है समय के साथ चलने का। जिंदगी में आगे बढ़ो।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “लगता है अर्जुन की जिंदगी में प्यार ने दस्तक दे दी है। जो शायद वह अपने फैंस को भी जल्दी बता देंगे।” बता दें, फिलहाल अर्जुन कपूर सिंगल हैं और ये बात उन्होंने खुद हाल ही में एक इवेंट में बताई थी।