बोनी कपूर इन दिनों साउथ के लिए खलनायक बने हुए हैं। जहां उनका नागा वामसी से विवाद चल रहा है वहीं, उन्होंने अब अल्लू अर्जुन पर भी चुप्पी तोड़ी है।
Boney Kapoor React Allu Arjun stampede case: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर बोनी कपूर एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। वह कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी वह विवादित बयान को लेकर सोशल मीडिया का करंट टॉपिक बने रहते हैं। हाल ही में बोनी कपूर और फिल्म लकी भास्कर के प्रोड्यूसर नागा वामसी के बीच साउथ और बॉलीवुड सिनेमा को लेकर जंग छिड़ गई थी, जो इस समय भी इंटरनेट पर सुर्खियों में हैं। वहीं, अब बोनी कपूर ने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर में हुए भगदड़ कांड पर अपना जवाब दिया है। उनके इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।
फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज से 1 दिन पहले संध्या थिएटर में उसका प्रीमियर रखा गया था। इस बीच थिएटर में अल्लू अर्जुन पहुंच गए। जहां फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब हो उठे और देखते-देखते वहां भगदड़ मच गई। जिसमें एक 35 साल की महिला की मौत हो गई और उसका बेटे को डॉक्टर्स ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया और 1 रात उन्होंने पुलिस चौकी में बिताई। सुबह उन्हें बेल मिल गई। अब ऐसे में बोनी कपूर ने अल्लू अर्जुन का सपोर्ट किया है। उन्होंने इस भगदड़ मामले में कहा कि अल्लू अर्जुन को इस मामले में बेमतलब घसीटा गया है। जबकि मौत की वजह भीड़ थी।
बोनी कपूर गलाट्टा प्लस में बातचीत के दौरान अपने विचार रखे। उन्होंने साउथ एक्टर्स के प्रति उनके फैन्स के पागलपन के बारे में बात की। बोनी कपूर ने कहा, 'मैंने जब पहली बार देखा, अजीत की फिल्म सुबह 1 बजे रिलीज हो रही थी। मैं शॉक्ड था कि 20-25 हजार लोग थिएटर के बाहर थे। मैं सुबह करीब चार बजे शो से बाहर आया, तब भी इतने लोग बाहर थे। मुझे बताया गया कि रजनीकांत, चिरंजीवी और आजकल के स्टार्स जैसे जूनियर एनटीआर, राम चरण और महेश बाबू के साथ भी ऐसा होता है।”
बोनी कपूर ने आगे कहा, “इस मामले में अल्लू अर्जुन को और उनके नाम को बेकार में घसीटा जा रहा है, जबकि सारी गलती भीड़ की है। बता दें कि अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी वाली पूरी घटना पर खुद अल्लू अर्जुन ने बताया था कि वहां सिचुएशन कैसी थी। ऐसे में उन पर महिला की मौत का इल्जाम लगाया जाना ठीक नहीं है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। अल्लू अर्जुन की 13 दिसंबर को गिरफ्तारी हुई थी। लेकिन वह फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।