4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेमस सिंगर ने भारत सरकार के जोड़े हाथ, UAE में फंसा है बेटा, पोस्ट बाद में किया डिलीट

US Israel Attack Iran News: इस समय देश में माहौल डर का बना हुआ है। मिडिल ईस्ट में युद्ध के हालात पैदा हो गए हैं। ऐसे में कई बड़े सितारे वहां फंस गए हैं। जो भारत वापस नहीं आ पा रहे हैं। अब सिंगर अभिजीत ने भी बताया है कि उनके बेटे दुबई में फंसे हुए हैं। पूरे परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है।

2 min read
Google source verification
Abhijeet Bhattacharya Son Jay Stuck In Dubai Singer request to Indian government and share emotional post

सिंगर अभिजीत के बेटे दुबई में फंसे

Singer Abhijeet Bhattacharya: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच छिड़े महायुद्ध ने अब भारतीय परिवारों की रातों की नींद उड़ा दी है। जहां एक तरफ आसमान से मिसाइल बरस रही हैं, वहीं दूसरी ओर हजारों भारतीय इस 'वॉर जोन' में फंस गए हैं और उनके चाहने वाले और परिवार उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। ऐसे में फेमस बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने भावुक होकर सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि उनका बेटा जय भट्टाचार्य इस वक्त दुबई में फंसा हुआ है और घर वापस नहीं लौट पा रहा है।

सिंगर अभिजीत का UAE में फंसा है बेटा (Singer Abhijeet Bhattacharya Son Jay Stuck In Dubai)

90 के दशक के सुपरहिट गानों को अपनी आवाज देने वाले अभिजीत भट्टाचार्य ने इंस्टाग्राम पर एक दिल दहला देने वाला नोट शेयर किया है। एक बेबस पिता के तौर पर उन्होंने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय (MEA) से मदद की गुहार लगाई है। अभिजीत ने लिखा, "मेरा बेटा जय भट्टाचार्य अभी दुबई में फंसा हुआ है।

एक पिता के तौर पर यह हमारे पूरे परिवार के लिए बहुत ही दुख भरा और मानसिक तनाव वाला समय है। मैं भारत सरकार और विदेश मंत्री से दिल से प्रार्थना करता हूं कि कृपया उसकी स्थिति पर ध्यान दें और जल्द से जल्द उसकी सुरक्षित भारत वापसी सुनिश्चित करें।"

डर के साए में जी रहे हैं सिंगर अभिजीत (Abhijeet Bhattacharya Son Jay)

अभिजीत ने आगे कहा कि युद्ध के कारण जिस तरह की अनिश्चितता बनी हुई है, उसे देखते हुए वह हर पल डर के साये में जी रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सरकार की ओर से उन्हें तुरंत कोई न कोई सहयोग जरूर मिलेगा, लेकिन बाद में उन्होंने अपना वो पोस्ट डिलीट भी कर दिया।

क्यों थमी हुई है दुबई में जिंदगी? (US Israel Attack Iran News)

बता दें कि 28 फरवरी को इजरायल ने ईरान के खिलाफ जवाबी मिसाइल हमले शुरू किए थे, जिसके बाद से ही पूरे मिडिल ईस्ट का एयरस्पेस बंद है। तेहरान में हुए बड़े धमाकों के बाद ईरान ने भी पलटवार किया है, जिससे खाड़ी देशों में उड़ानों का संचालन ठप हो गया है। अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर समझौते को लेकर चल रही तनातनी अब पूर्ण सैन्य टकराव में बदल चुकी है, जिससे दुबई जैसे टूरिस्ट हब अब 'टारगेट जोन' के करीब महसूस हो रहे हैं।