बॉलीवुड

जब श्रीदेवी की वजह से भिड़ गए थे अनिल और बोनी कपूर

बोनी कपूर इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक में से एक हैं। वहीं अभिनेता अनिल कपूर भी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। लेकिन एक बार ये दोनों अभिनेत्री श्रीदेवी की वजह से भिड़ गए थे जानिए क्या थी वजह।

2 min read
boney kappor and anil kapoor conflict for sridevieviboneykapooranilkapoor.jpg
जब श्रीदेवी की वजह से भिड़ गए थे अनिल और बोनी कपूर

बोनी कपूर भारतीय फिल्म निर्माता हैं। वे बॉलीवुड के बड़े निर्माताओं में से एक हैं जो कि मिस्टर इंडिया, नो एंट्री, जुदाई, वांटेड जैसी ब्लाकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। वे मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के बड़े भाई हैं। उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

बोनी का जन्म मेरठ, उ.प्र. में हुआ था। उनके पिता का नाम सुरिंदर कपूर है जो कि बॉलीवुड फिल्म निर्माता थे। बोनी के भाई अनिल कपूर और संजय कपूर अभिनेता-निर्माता हैं।

बोनी की शादी मोना शौरी कपूर से हुई थी जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं-अर्जुन कपूर और अंशुला। अर्जुन ने अपना जबरदस्त डेब्यू 2012 की हिट फिल्म इश्कजादे से किया था जबकि अंशुला कोलंबिया यूनिवर्सिटी से स्नातक करने के बाद अभी गूगल के साथ काम कर रही हैं। 2 जून 1996 को बोनी ने भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी से शादी की। इन दोनों की दो लड़कियां हैं-जान्हवी और खुशी।

बोनी ने अपना करियर लिजेंड शक्ति सामन्ता के अंडर काम करते हुए शुरू किया। फिल्म मिस्टर इंडिया 1987 में रिलीज हुई थी। जिसने बोनी कपूर को इंडस्ट्री में पहचान दिलाई। प्रोड्यूसर बोनी कपूर और सुरिंदर कपूर की इस फिल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरिश पुरी लीड रोल में थे। फिल्म को शेखर कपूर ने डायरेक्ट किया था।

बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह श्रीदेवी को देखते ही उनके दीवाने हो गए थे। वह उन्हें किसी भी कीमत पर अपनी फिल्म में लेना चाहते थे, जिसके लिए उन्हें उनकी मां को भी मनाना पड़ा था।

उन्होंने बताया था कि श्रीदेवी को मिस्टर इंडिया ऑफर की तो उन्होंने मना कर दिया था। इसके बाद उन्होंने 10 लाख रुपए फीस मांगी, जिस पर बोनी ने उन्हें 11 लाख का ऑफर दिया। अनिल का पैसा भी फिल्म में लगा था। श्रीदेवी को इतनी बड़ी रकम देना उन्हें पसंद नहीं आया। अनिल ने उस वक्त तो बोनी से कुछ नहीं कहा।

इसके बाद श्रीदेवी को अपनी मां के इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी। उस वक्त भी बोनी ने उनकी मदद की। इसके चलते अनिल, बोनी से भिड़ गए थे। इतना ही नहीं उन्होंने मिस्टर इंडिया का सेट भी छोड़ दिया था और फिल्म तक करने से मना कर दिया था।

इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर शेखर कपूर ने उन्हें फोन करके मनाया और वे कुछ शर्तों के साथ वापस आए थे। उन्होंने प्रोडक्शन का काम अपने हाथ में लिया था और प्रॉफिट में से भी काफी बड़ा हिस्सा अपने नाम किया था।

बोनी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 1980 में फिल्म हम पांच से की थी। इसके बाद उन्होंने वो सात दिन, मि. इंडिया, रूप की रानी चोरों का राजा, प्रेम, लोफर, जुदाई, सिर्फ तुम, पुकार, शक्ति, खुशी, नो एंट्री, तेवर, मॉम, रन जैसी कई फिल्में बनाई।

Published on:
13 Nov 2021 11:20 am