बॉलीवुड

शुक्रवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: कल के मुकाबले आज 25 करोड़ गिरा ‘जवान’ का कलेक्शन, जानिए ‘गदर 2’ और ‘ड्रीम गर्ल 2’ की कमाई

Box Office collection Report: शुक्रवार को जवान की कमाई में कल के मुकाबले गिरावट आई है। वहीं गदर 2 और ड्रीम गर्ल 2 पर खास फर्क नहीं पड़ा है।

less than 1 minute read
Sep 08, 2023

Box Office collection Report Friday: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने अपने पहले दिन 75 करोड़ की कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड बनाए हैं। हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई पहले दिन जैसा मोमेंटम बरकरार नहीं रख सकी है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जवान ने दूसरे दिन, 8 सितंबर को 50 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन 75 करोड़ से करीब 25 करोड़ कम है। फिल्म ने 2 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 125 करोड़ कमा लिए हैं।

गदर 2 और ड्रीम गर्ल 2 की कमाई
अमीषा पटेल और सनी देओल के लीड रोल वाली 'गदर 2' ने शुक्रवार को 1 करोड़ की कमाई की है। गुरुवार को भी फिल्म की कमाई तकरीबन एक करोड़ ही रही थी। गदर की कुल कमाई अब 511 करोड़ है। दूसरी ओर 25 अगस्त को रिलीज हुई 'ड्रीम गर्ल 2' ने अपने 15वें दिन, शुक्रवार को 75 लाख का कलेक्शन किया है। ड्रीम गर्ल 2 का कुल कलेक्शन 96 करोड़ हो गया है। फिल्म निर्माताओं की निगाह अब 100 करोड़ के आंकड़े पर है।

Updated on:
08 Sept 2023 05:03 pm
Published on:
08 Sept 2023 05:01 pm
Also Read
View All
रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

‘तेरा समय खराब कर दूंगा’, अमिताभ बच्चन को रोस्ट करना समय रैना को पड़ा भारी, एजाज खान बोले- बद्तमीज आदमी

‘धुरंधर 2’ के लिए नामुमकिन साबित हुआ ये रिकॉर्ड, पहली धुरंधर को भी नहीं कर पाई पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जादू पड़ा फीका

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा