26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“पैसे खत्म हो चुके थे, देश छोड़ने वाली थी”, ‘धमाल 4’ अभिनेत्री अंजलि आनंद ने बयां किया अपना दर्द

Anjali Anand reveals her struggle days: 'धमाल 4' एक्ट्रेस अंजलि आनंद ने फराह खान के व्लॉग में अपनी जिंदगी के बुरे वक्त को लेकर खुलासा किया। साथ ही उनकी मां ने बेटी की फिल्म धमाल 4 को 'वन-टाइम वॉच' बताया।
2 min read
Google source verification
Dhamaal 4 actress Anjali Anand reveals her struggle days in Farah Khan vlog

धमाल 4 एक्ट्रेस अंजलि आनंद के घर पहुंची फराह खान (Photo Source- Youtube/@FarahKhanK)

Farah Khan Visit Anjali Anand House: बॉलीवुड और टीवी जगत की अभिनेत्री अंजलि आनंद (Anjali Anand) इन दिनों अपनी रिलीज हुई मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' (Dhamaal 4) को लेकर चर्चा में हैं। अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी इस फिल्म में काम करने के बाद भी, अंजलि की अपनी मां इस फिल्म से कुछ खास प्रभावित नजर नहीं आईं। फराह खान (Farah Khan) के यूट्यूब फूड व्लॉग के लेटेस्ट एपिसोड में जब अंजलि और उनकी मां शामिल हुईं, तो उन्होंने ऐसे-ऐसे खुलासे किए कि वहां मौजूद हर कोई ठहाके मारकर हंसने लगा। वहीं, अंजलि ने अपनी जिंदगी को लेकर भी कई राज खोले।

अंजलि की मां ने धमाल 4 को बताया 'वन-टाइम वॉच'

फराह खान अभिनेत्री अंजलि आंनद के घर पहुंची थी। जहां व्लॉग के दौरान फराह खान ने अंजलि की मां से पूछा कि क्या उन्होंने बेटी की फिल्म 'धमाल 4' देखी और उन्हें यह कैसी लगी? तो अंजलि ने खुद अपनी मां की प्रतिक्रिया का मजेदार किस्सा सुनाया।

अंजलि ने बताया, "मैंने अपनी मम्मी से सीधे पूछा- मम्मा, कैसी लगी पिक्चर? तो उन्होंने बिना किसी झिझक के कहा, 'अच्छी है, बस वन-टाइम वॉच (एक बार देखने लायक)।' जब मैंने आगे पूछा कि आपको अपनी बेटी की एक्टिंग कैसी लगी? तो मम्मी ने बेहद बेबाकी से कहा- 'हम्म, ठीक है!'" मां का यह देसी और खरा अंदाज सुनकर फराह खान समेत पूरा कमरा हंसी के ठहाकों से गूंज उठा।

अंजलि आनंद ने क्यों देश छोड़ने का बनाया था मन?

हंसी-मजाक के बीच अंजलि आनंद ने अपनी जिंदगी के उस सबसे कठिन और भयावह दौर को भी याद किया, जब लॉकडाउन के दौरान उनके पास कोई काम नहीं था। अंजलि ने अपने संघर्ष भरे दिनों को याद करते हुए बताया, "साल 2020 मेरे जीवन का सबसे बुरा दौर था। लॉकडाउन लगा हुआ था, काम पूरी तरह बंद था और पैसे खत्म हो चुके थे। मेरी 6 महीने की जितनी भी सेविंग्स थीं, सब उड़ गईं। नौबत यहां तक आ गई थी कि मैंने भारत छोड़कर किसी और देश बसने का मन बना लिया था।"

गोवा ट्रिप पर खुली थी अंजलि की किस्मत

तमाम निराशाओं के बीच जब अंजलि अपने दोस्तों के साथ गोवा ट्रिप पर थीं, तभी किस्मत ने करवट ली। उन्हें मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा का अचानक फोन आया और उन्होंने अंजलि को करण जौहर की बड़ी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) के ऑडिशन के लिए बुलाया।

अंजलि की मां ने फराह खान को बताया कि शुरुआत में उन्हें अपनी बेटी के इस चांस पर बिल्कुल भरोसा नहीं था। मां ने कहा, "इंडस्ट्री में न तो हमारा कोई गॉडफादर था और न ही कोई जान-पहचान। मैंने तो अंजलि से मजाक में कहा था- 'बड़ी आई करण जौहर से मिलने जाने वाली! तुझे क्यों मिलेगा वो?'" लेकिन मां के शुरुआती शक के बावजूद अंजलि ने ऑडिशन क्रैक किया और उन्हें फिल्म में अहम रोल मिला। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' अंजलि के करियर के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई, जिसने आज उन्हें 'धमाल 4' तक पहुंचा दिया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग