बॉलीवुड

शनिवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘जवान’ की कमाई के आगे सारे कीर्तिमान ध्वस्त, ‘गदर 2’ और ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने भी की वापसी, दिखाया दम

Box Office collection Report: शनिवार को जवान ने जबरसदस्त कमाई की है। गदर 2 और ड्रीम गर्ल 2 के कलेक्शन में भी सुधार हुआ है।

less than 1 minute read
Sep 09, 2023

Box Office collection Report Saturday: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने तीसरे दिन, शनिवार को एक बार फिर जबरदस्त कमाई की है। फिल्म ने गुरुवार को 75 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई कम होकर 53 करोड़ रह गई थी। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जवान ने तीसरे दिन, 9 सितंबर को जबरदस्त वापसी करते हुए 72 करोड़ का कलेक्शन किया है। 'जवान' ने हिन्दी फिल्मों के तमाम पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 3 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

अमीषा पटेल और सनी देओल के लीड रोल वाली 'गदर 2' ने भी शनिवार को वापसी की है। फिल्म ने 1 करोड़, 20 लाख की कमाई आज की है। गदर-2 की कुल कमाई अब 512 करोड़ है। दूसरी ओर 25 अगस्त को रिलीज हुई 'ड्रीम गर्ल 2' ने अपने 16वें दिन, शनिवार को 1 करोड़, 15 लाख का कलेक्शन किया है। ड्रीम गर्ल 2 का कुल कलेक्शन 97 करोड़, 71 लाख हो गया है। फिल्म के निर्माताओं की निगाह अब 100 करोड़ के आंकड़े पर है।

Updated on:
09 Sept 2023 06:05 pm
Published on:
09 Sept 2023 06:04 pm
Also Read
View All
रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

‘तेरा समय खराब कर दूंगा’, अमिताभ बच्चन को रोस्ट करना समय रैना को पड़ा भारी, एजाज खान बोले- बद्तमीज आदमी

‘धुरंधर 2’ के लिए नामुमकिन साबित हुआ ये रिकॉर्ड, पहली धुरंधर को भी नहीं कर पाई पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जादू पड़ा फीका

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा