
Tishaa Kumar Death: कृष्ण कुमार के परिवार से दुखद खबर सामने आ रही है। कृष्ण कुमार की 21 साल की बेटी तिशा का निधन हो गया है। तिशा पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहीं थीं। इलाज के लिए तिशा को मुंबई से जर्मनी ले जाया गया था लेकिन जर्मनी के एक अस्पताल में 18 जुलाई को उनका निधन हो गया।
टी-सीरीज के प्रवक्ता ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है, 'ये परिवार के लिए बेहद मुश्किल समय है और हम रिक्वेस्ट करते हैं कि ऐसे समय में परिवार की प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए।' कृष्ण कुमार दुआ को 'बेवफा सनम' (1995) में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है और उन्होंने कई फिल्मों 'लकी: नो टाइम फॉर लव', 'रेडी', 'डार्लिंग', 'एयरलिफ्ट' और 'सत्यमेव जयते' का को-प्रड्यूस किया है।
तिशा कुमार का जन्म 6 सितंबर, 2003 को कृष्ण कुमार और तान्या सिंह के घर हुआ था, जो संगीतकार अजीत सिंह की बेटी और एक्ट्रेस नताशा सिंह की बहन हैं। आखिरी बार 30 नवंबर, 2023 को रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के प्रीमियर पर नजर आई।