
हमेशा विवादों में घिरे रहने वाले सलमान एक बार फिर कानूनी तौर पर मुश्किलों मेंं आ गए हैं। इस बार वो अकेले नही बल्कि उनके साथ उनकी एक और खास दोस्त उनके साथ विवादों में घिर गई हैं। उनकी ये दोस्त कोई और नही बल्कि शिल्पा शेट्टी कुंद्रा हैं।
शिल्पा और सलमान की मुश्किलें जो कम होने का नाम ही नही ले रही हैं। कुछ समय पहले सलमान और शिल्पा ने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर मुसीबत अपने सिर ले लिया। आपको बता दें कि एक टीवी शो के दौरान शिल्पा ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। वहीं सलमान ने भी अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के प्रमोशन दौरान जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया।
हमेशा विवादों में घिरे रहने वाले सलमान एक बार फिर कानूनी तौर पर मुश्किलों मेंं आ गए हैं। इस बार वो अकेले नही बल्कि उनके साथ उनकी एक और खास दोस्त उनके साथ विवादों में घिर गई हैं। उनकी ये दोस्त कोई और नही बल्कि शिल्पा शेट्टी कुंद्र हैं।
शिल्पा और सलमान की मुश्किलें जो कम होने का नाम ही नही ले रही हैं। कुछ समय पहले सलमान और शिल्पा ने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर मुसीबत अपने सिर ले लिया। आपको बता दें कि एक टीवी शो के दौरान शिल्पा ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। वहीं सलमान ने भी अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के प्रमोशन दौरान जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया।
नेशनल टीवी पर आपत्तिजनक भाषा बोलने के मामले में दोनों के खिलाफ पहले राजस्थान में समन जारी किया गया। वहीं अब मुंबई में भी एक याचिका दाखिल की गई है।
आपको बता दें कि मुंबई के भोईवाडा़ कोर्ट में एडवोकेट नवनीत भोजने ने ये याचिका दाखिल की है। आपके बता दें कि एडवोकेट नवनीत ने कोर्ट से अपील की है कि शिल्पा शेट्टी और सलमान खान के खिलाफ एक्ट्रोसिटी 'अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम, 1989' के तहत केस दर्ज किया जाए। इससे पहले नवनीत भोजने वर्ली पुलिस स्टेशन भी पहुंचे थे।
मामले को दर्ज न करते हुए वर्ली पुलिस ने पहले एडवोकेट नवनीत को स्टेशन से वापस लौटा दिया था। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ राजस्थान के चुरू पुलिस स्टेशन में इसी मामले को लेकर केस दर्ज है। इसके बाद भोजने कोर्ट पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
जानकारी के अनुसार सबसे पहले सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ राजस्थान की चुरू पुलिस ने समन जारी कर 22 जनवरी को थाने में हाजिर रहने को कहा है। टीवी शो में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने की वजह से दोनों फिल्मी सितारें मुश्किलों में आए।
अपनी गल्ती को मानते हुए और जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने पर 23 दिसंबर को शिल्पा शेट्टी ने ट्विटर पर माफी मांग ली थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि मेरे पुराने इंटरव्यू के शब्दों को गलत ढंग से पेश किया गया। वो शब्द किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मकसद से नहीं बोले गए थे।