लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई और दोनों के रास्ते अलग हो गए। रणवीर से अलग होने के बाद कैटरीना फिर से सलमान के साथ फिल्म में नजर आई। हांलांकि कैटरीना का बस चलता तो वह अब तक शादी कर चुकी होती। लेकिन अभी तक उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया है। एक साक्षात्कार में कैटरीना ने कहा था कि 33 साल की उम्र तक उन्हें शादी करके मम्मी बनना है। खबर है कि कैटरीना के दिल में अब एक बार फिर शादी करके दुल्हन बनने का अरमान जगने लगा है। हाल ही में कैटरीना कैफ अली अब्बास जफर की बर्थडे पार्टी में पहुंची थी। इस पार्टी में पहुंची कैटरीना ने नई नवेली दुल्हन की तरह अपने हाथों और पैरों में आलता लगा रखा था।