बॉलीवुड

Chhaava Box Office: विक्की कौशल की ‘छावा’ बनी नोट छापने की मशीन, बना डाला ये रिकॉर्ड

Chhaava Box Office Collection Day 4: 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई छावा ने जबरदस्त पकड़ बना रखी है, ये बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसके चौथे दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है। आइए जानते हैं इसका कलेक्शन।
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2025, 9:33 AM IST
chhaava box office collection day 4 vicky kaushal Rashmika Mandanna movie record
chhaava box office collection

Chhaava Box Office Collection Day 4: ऐतिहासिक एक्शन फिल्म छावा में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। इसे भारत और दुनियाभर के सिनेप्रेमियों का प्यार मिल रहा है। इसने चौथे दिन कितने रुपये का कलेक्शन किया चलिए आपको बताते हैं।

छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

130 करोड़ रुपये के बजट पर बनी, छावा ने एक मजबूत शुरुआत की, अपने पहले दिन 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन इसने 36.5 करोड़ रुपये कमाए। वीकेंड में इसके कलेक्शन में बहुत अच्छी ग्रोथ देखने को मिली।

Chhaava movie

तीसरे दिन यानी संडे को इसने 48.5 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। मंडे यानी चौथे दिन इसने 24 करोड़ रुपये कमाए। अब इसका कुल कलेक्शन इंडिया में 140 करोड़ रुपये हो गया है।

छावा का नया रिकॉर्ड

इसके साथ ही 'छावा' विक्की कौशल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' है जिसने करीब 240 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं दूसरे स्थान पर पहले आलिया भट्ट के साथ उनकी मूवी 'राजी' थी जिसने करीब 123 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन अब 'छावा' ने ये आंकड़ा पार कर लिया है और ये नंबर 2 पर आ गई है।

छावा की स्टार कास्ट

छावा फिल्म शिवाजी सावंत के मराठी नॉवेल पर आधारित है। इसे लक्ष्मण उत्तेकर ने डायरेक्ट किया है। इसमें विक्की कौशल के अलावा अक्षय खन्ना, रश्मिका मंदाना, दिव्या दत्ता, डायना पेंटी जैसे स्टार्स भी हैं। छावा अपने सब्जेक्ट के कारण महाराष्ट्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

विक्की कौशल की आने वाली मूवी

छावा के बाद लव एंड वॉर विक्की की अगली फिल्म होगी, जिसको लेकर फैंस में काफी क्रेज है। इसमें विक्की कौशल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसे स्टार होंगे। विक्की कौशल को आखिरी बार 2024 में बैड न्यूज में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई करने वाली फिल्म थी।

Updated on:
18 Feb 2025, 9:33 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई