3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crazxy Trailer: ‘तुम्बाड़’ फेम सोहम शाह की क्रेजी का ट्रेलर रिलीज, हस्तर से भी हटके है स्टोरी 

Crazxy Trailer: सोहम शाह की आने वाली मूवी क्रेजी का ट्रेलर आ गया है। लंबे अरसे से लोगों को इसका इंतजार था। इसमें हस्तर नहीं जरा हटके स्टोरी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 17 Feb 2025, 4:32 PM IST

Sohum Shah starrer Crazxy trailer

Crazxy Trailer

Crazxy Trailer: एक्टर सोहम शाह ने जब से क्रेजी का एलान किया है, तब से लोगों का एक्साइटमेंट बहुत बढ़ गया है। तुम्बाड के री-रिलीज़ के बाद, उन्होंने एक मजेदार तरीका अपनाया रिलीज डेट बताने का, जिसमें दादी, हस्तर और विनायक नजर आए। ये फिल्म एकदम अलग थ्रिलर है, जो दर्शकों को पूरी तरह से सरप्राइज करने वाली है।

आज फाइनली क्रेजी का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया। ये बिल्कुल क्रेजी, अलग और यूनिक है! ये ट्रेलर टीजर की पूरी वाइब के साथ मेल खाता है और वादा करता है एक ऐसा थ्रिलर जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा, जो बिना किसी शक एक नया स्टैंडर्ड सेट करने वाला है।

यह भी पढ़ें: काजोल, अजय देवगन में खटपट? जानिए क्यों 26वीं सालगिरह से पहले सोशल मीडिया पर उठा सवाल?

क्रेजी का ट्रेलर

ट्रेलर से साफ है कि सोहम शाह एक और ताजगी, यूनिक और अतरंगी कॉन्सेप्ट लेकर आ रहे हैं। वो दर्शकों को कुछ ऐसा नया और मजेदार देने वाले हैं, जो पहले कभी नहीं देखा गया। इसने फिल्म के लिए उत्साह और बढ़ा दिया है। इसमें हस्तर नहीं जरा हटके स्टोरी है।

यह भी पढ़ें: अप्रैल में इस दिन रिलीज होगी Akshay Kumar की ‘केसरी चैप्टर 2’, एक्ट्रेस है 31 साल छोटी

सोहम शाह की फिल्म क्रेजी बॉलीवुड के थ्रिलर जॉनर में एक नया मुकाम तय कर रही है। इसकी शानदार विजुअल्स, डायनामिक सिनेमेटोग्राफी और दिल थामने वाली थ्रिल्स दर्शकों को एक क्रेजी सफर पर ले जाने का वादा करती हैं। 

क्रेजी रिलीज डेट 

गिरीश कोहली द्वारा लिखी और निर्देशित इस फिल्म के निर्माता हैं सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता शाह और आदेश प्रसाद, जबकि सह-निर्माता के तौर पर अंकित जैन हैं। क्रेजी 28 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन