बॉलीवुड

‘छपाक’ की निर्देशक ने ऐसा क्यों कहा कि लक्ष्मी पीड़िता नहीं है..

उन्होंने कहा,'मैं सिलसिलेवार नहीं बताना चाहती थी कि उनका जन्म हुआ, वह लड़की है, ये उनके सपने—आकांक्षाएं हैं और वह बहुत सुंदर है।

2 min read
Jan 15, 2020
Meghna gulzar
Meghna gulzar

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' को दर्शकों और क्रिटिक्स की प्रशंसा मिल रही है। हाल ही फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार ने एक बयान में कहा कि तेजाब हमले की पीड़िताओं को सहानुभूति नहीं चाहिए और उनकी फिल्म की नायिका भी पीड़ित नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे नहीं मानती कि उन्हें उन धारणाओं को संतुष्ट करने की जरूरत है जहां इस तरह के हमले की किसी कहानी में 'त्रासदी और सहानुभूति' होनी चाहिए।

एक इंटरव्यू में मेघना ने कहा,'जब लक्ष्मी खुद पीड़िता नहीं है तो मैं उन्हें इसलिए पीड़ित नहीं दिखा सकती थी कि मुझे कुछ उम्मीदों या धारणा को संतुष्ट करना है, क्योंकि यह एक पीड़िता की फिल्म है जिसमें त्रासदी और सहानुभूति की जरूरत है।' साथ ही उन्होंने कहा,'किसी तेजाब हमलावर का कोई शारीरिक प्रोफाइल नहीं होता। पति तेजाब हमला कर रहे हैं, मकान मालिक कर रहे हैं, पूर्व पत्नियां कर रही हैं। उनका कोई प्रोफाइल नहीं है और यह ज्यादा खतरनाक है।'

फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा,'मैं सिलसिलेवार नहीं बताना चाहती थी कि उनका जन्म हुआ, वह लड़की है, ये उनके सपने—आकांक्षाएं हैं और वह बहुत सुंदर है। मेरे लिए यह महत्वपूर्ण था कि दर्शक खुद को मालती से जोड़कर देखे।

Published on:
15 Jan 2020 08:29 am
Also Read
View All
लखनऊ अग्निकांड मामले में 15 लोगों की मौत पर स्मृति ईरानी ने दिया बयान, बोलीं- मैं प्रार्थना करती हूं उनकी आत्मा को शांति मिले

ओम पुरी की Ex-wife सीमा कपूर ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बोलीं- ‘मैंने अपने अजन्मे बच्चे से बातें कीं’

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान का जन्मदिन, दादी शर्मिला टैगोर भी आईं नजर, वीडियो वायरल

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन PM ने काफिला रोक की थी मुलाकात

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग