बॉलीवुड

Chhava Trailer: विक्की कौशल ने संभाजी महाराज बन दी औरंगजेब को चुनौती, ‘छावा’ के ट्रेलर में छाए

Chhava Trailer: विक्की कौशल की आने वाली फिल्म ‘छावा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें संभाजी महाराज बने विक्की को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अक्षय ने भी दी कड़ी टक्कर।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jan 2025, 6:49 PM IST
Chhava Trailer Vicky Kaushal Shines As Chhatrapati Sambhaji Maharaj Rashmika Mandanna Akshaye Khanna

Chhava Trailer: बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल की आने वाली फिल्म ‘छावा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। छावा छत्रपति संभाजी महाराज की साहसी कहानी है।

इसका ट्रेलर शानदार पीरियड ड्रामा की नजीर पेश कर रहा है। विक्की कौशल इसमें छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं, जो मराठा साम्राज्य की महिमा को बनाए रखने और दिल्ली सल्तनत के खिलाफ इसकी रक्षा करने का वादा करते हैं।

छावा का ट्रेलर

रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं। अक्षय खन्ना इस फिल्म मुगल शासक औरंगजेब की भूमिका में हैं। छावा में विक्की कौशल को देख लोगों को सच में लग रहा है कि वो किसी वॉरियर को देख रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ औरंगजेब बने अक्षय खन्ना भी दमदार दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म छावा रिलीज डेट 

ये फिल्म शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास ‘छावा’ पर आधारित है। फेमस डायरेक्टर लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बन रही फिल्म छावा के निर्माता दिनेश विजान हैं और दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने इस फिल्म में संगीत दिया है। ये फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी। यहां देखिए ट्रेलर: