बॉलीवुड

Oscar में RRR, द कश्मीर फाइल्स और ब्रह्मास्त्र को मात दे ‘Chhello Show’ ने मारी एंट्री

ऑस्कर 2023 (Oscar 2023) नॉमिनेशन के लिए बेस्ट फॉरेन फिल्म की कैटिगरी के लिए भारत की ओर से आरआरआरा, द कश्मीर फाइल्स और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों को मात देकर गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' (Chhello Show) को ऑफिशयल तौर पर नॉमिनेट किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2022, 10:31 AM IST
Oscar में RRR, द कश्मीर फाइल्स और ब्रह्मास्त्र को मात दे 'Chhello' ने मारी एंट्री
Oscar में RRR, द कश्मीर फाइल्स और ब्रह्मास्त्र को मात दे 'Chhello' ने मारी एंट्री

ऑस्कर 2023 (Oscar 2023) के लिए लोगों के साथ-सथा एकटर्स और फिल्ममेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस बार के ऑस्कर नॉमेनेशिन बेस्ट फॉरेन फिल्म की कैटिगरी के लिए भारत की ओर से आरआरआरा (RRR), द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) और ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) जैसी फिल्मों को मात देकर गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' (Chhello Show) को ऑफिशयल तौर पर नॉमिनेट किया गया है, जिसके बाद फिल्ममेकर ने विवेक अग्नीहोत्री (Vivek Agnihotri) ने भी ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म के निर्माता और निर्देशक समेत पूरी स्टार कास्ट को बधाई दी है। इससे पहले ऑस्कर में लास्ट टाइम साल 2001 में आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'लगान' ने लास्ट पांच में जगह बनाई थी।

भारत की ओर से गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' के ऑस्कर नॉमिनेशन को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के साथ-साथ कई सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। वहीं निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी अपना रिएक्शन देते हुए ट्वीट कर लिखा कि 'भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुने जाने के लिए द लास्ट फिल्म शो छेल्लो शो की पूरी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद'।

निर्देशक ने आगे लिखा कि 'ऑस्कर 2023 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार की बधाई। मैं उन सभी शुभचिंतकों और विशेष रूप से मीडिया का आभार व्यक्त करता हूं, जो द कश्मीर फाइल्स के पक्ष में थे'। वहीं नॉमिनेश में आने वाली फिल्म 'छेल्लो शो' के बारे में बात करें तो इसको अंग्रेजी में 'लास्ट फिल्म शो' कहा जा रहा है। ये फिल्म आम दर्शकों के लिए 14 अक्टूबर को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Chahatt Khanna और Urfi Javed में सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग


इस फिल्म में भाविन रबरी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीना, दीपेन रावल और परेश मेहता जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) के अध्यक्ष टीपी अग्रवाल ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि ''छेल्लो शो' को एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की 'आरआरआर', रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा', विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' और आर माधवन (R Madhavan) की 'रॉकेट्री' जैसी फिल्मों पर तरजीह दी गई और इसे सर्वसम्मति से चुना गया।


बता दें कि इस बार ऑस्कर नॉमिनेशन हिंदी की छह फिल्मों समेत अगल-अगल भाषाओं की कुल 13 फिल्मों को नॉमिनेट होने की रेस में शामिल थीं, जिनमें हिंदी फिल्म ब्रह्मास्त्र, द कश्मीर फाइल्स, अनेक, झुंड, बधाई दो और रॉकेट्री शामिल थीं। वहीं तमिल फिल्म 'इराविन निजल', तेलुगू में 'आरआरआर', बांग्ला में 'अपराजितो' और गुजराती में 'छेल्लो शो' शामिल थीं। 95वां अकादमी पुरस्कार समारोह ऑस्कर 2023 अगले साल 2023 में 12 मार्च को आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए लोग काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Salman Khan की 'टाइगर 3' के डायरेक्शन में अब नहीं है Ali Abbas Zafar का कोई रोल

Updated on:
21 Sep 2022, 10:31 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला है ईमेल