8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Salman Khan की ‘टाइगर 3’ के डायरेक्शन में अब नहीं है Ali Abbas Zafar का कोई रोल, बोले – ‘मैं खुश हूं कि…’

सलमान खान (Salman Khan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'टाइगर' की तीसरी फ्रैंचाइजी के लिए फैंस कब से वेट कर रहे हैं, लेकिन आपको ये जानकर हैरान होगी कि अब इस फिल्म को निर्देशक अली अब्बास ज़फ़र (Ali Abbas Zafar) डायरेक्ट नहीं कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 19 Sep 2022, 3:49 PM IST

Salman Khan की 'टाइगर 3' को डायरेक्ट नहीं कर रहे Ali Abbas Zafar

Salman Khan की 'टाइगर 3' को डायरेक्ट नहीं कर रहे Ali Abbas Zafar

काफी लंबे समय से बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) के फैंस उनकी फिल्म 'टाइगर 3' का वेट कर रहे हैं। फिल्म भी काफी समय से सुर्खियों में जिसकी शूटिंग में एक्टर बिजी चल रहे हैं। फिल्म में एक बार फिर कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और सलमान की केमिस्ट्री बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी, जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि उनकी फिल्म को निर्देशक अली अब्बास ज़फ़र (Ali Abbas Zafar) डायरेक्ट नहीं कर रहे हैं, जो काफी हैरान कर देनी वाली बात है, क्योंकि इस फिल्म की पहली दो फ्रैंचाइजी इन्हीं ने डायरेक्ट किया था।

इस फिल्म को फिल्म 'बैंड बाजा बारात' का निर्देशन करने वाले मनीष शर्मा (Manish Sharma) के डायरेक्शन में बनाया जा रहा है, जिनका साथ आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) देंगे। वहीं इस बारे में अली अब्बास ज़फ़र का बयान भी सामने आया है। हाल में उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा कि 'आदित्य चोपड़ा मेरे बड़े भाई जैसा है, जब टाइगर का तीसरा पार्ट बनाने की बात चल रही तो मैं कुछ जगहों पर अपनी कमिटमेंट्स की वजह से बिजी था'।

अब्बास जफर ने आग बताया कि 'फिल्म की शूटिंग के लिए हमारी टाइमलाइन मैच नहीं हुई, लेकिन मुझे लगता है कि मनीष इस फ्रैंचाइजी को आगे ले जाएगा और इसके साथ न्याय करेगा। कबीर खान, फिर मैं और अब मनीष। सभी ने अपने-अपने व्यक्तित्व को फिल्मों में लाया है। मुझे लगता है कि ये काफी एंटरटेनिंग होगा। मैं खुश हूं'। उनका ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: 'कोई फर्क नहीं पड़ता', MMS लीक मामले पर बोलीं Akshara Singh


बता दें कि 'टाइगर 3' से पहले सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'सुल्तान' और 'भारत' को भी अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनाया गया है। साथ ही उन्होंने सलमान के साथ काम करने को लेकर कहा कि 'वे जल्द ही दंबग खान के साथ दूसरे प्रोजेक्ट पर काम करेंगे'। उन्होंने कहा कि 'इंशाअल्लाह सलमान सर और मैं जल्द ही बड़े बजट के किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करेंगे'।

निर्देशक ने आगे कहा कि 'मैं उनके साथ एक बड़ी एक्शन फिल्म करना चाहता हूं। कुछ है जिस पर अभी मैं काम कर रहा हूं और मैं उसकी स्क्रिप्ट जल्द ही शेयर करूंगा'। वहीं अगर बात 'टाइगर 3' की करें तो ये फिल्म अगले साल 2023 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है। फिल्म की पहली दो फ्रैंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रर्दशन किया था।

यह भी पढ़ें: इंडस्ट्री छोड़ने के बाद Lucky Ali ने कहा था 'यहां बदतमीजी बहुत है...'