कंगना रनौत ने खास तरीके से क्रिसमस मनाने का प्लान किया है...
आने वाले क्रिसमस सेलेब्रेशन के लिए जहां पूरा भारत तैयारियों में जुटा नजर आ रहा हैं वहीं बॅालीवुड स्टार्स भी इस दिन को अपने बच्चो के लिए खास बनाने में जुटे हैं। यूं तो इस साल इंडस्ट्री ने कई दिग्गजों को खोया है पर वहीं कई नन्ही कलियों ने इस साल जन्म भी लिया है। उन की खुशी के लिए अगर सेलेब्स को सैंटा भी बनना पड़े तो वो ये खास मौका अपने हाथ से कहा जाने देंगे। तो बताते है की इस क्रिसमस पर खान से लेकर कपूर फैमिली क्या खास करने वाली है...
कंगना कि क्रिसमस
नैशनल अवॉर्ड विनरऔर बॉलिवुड की क्वीन ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने खास तरीके से क्रिसमस मनाने का प्लान किया है। खबर है कि 25 दिसंबर को कंगना रनौत गरीब बच्चों के साथ क्रिसमस मनाएंगी। इस बार कंगना कई बच्चों के लिए सांता बनने जा रही हैं। हाल में स्पोक्सपर्सन से बात कर पता चला कि इस बार कंगना स्माइल फाउंडेशन के 100 बच्चों के साथ ब्रंच करेंगी।
सलमान की क्रिसमस
खान फैमिली की बात करें तो गणेश उत्सव से लेकर ईद, दिवाली और क्रिसमस के जश्न में पूरा परिवार शरीक होता है। इस बार सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान क्रिसमस की पार्टी होस्ट करती नजर आने वाली है। उनके खानदान में काफी बच्चा पार्टी है, जिसके चलते वो क्रिसमस अपने परिवार के बच्चों के साथ सेलिब्रेट करना चाहती है। उनके बेटे आहिल भी काफी छोटे है और वो क्रिसमस को लेकर काफी उत्सुक है। वैसे, सलमान खान इस पार्टी का हिस्सा होंगे या नहीं इस बात की पक्की खबर हम नहीं दे पाएंगे क्योंकि वो अपने कम में पूरी तरह से मशरूफ है।
करीना कपूर खान की क्रिसमस
इस बार कपूर खान इस जश्न को हर्षो उल्लास के साथ नहीं मन रहा है क्योंकि कुछ ही दिन पहले शशि कपूर साहब का निधन हुआ है। फिर भी करीना कपूर के लिटिल सेंटा के लिए करीना कुछ ना करे एसा तो हो ही नहीं सकता। उनके जन्मदिन के बाद अब पटौदी खानदान क्रिसमस पर क्या खास करता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।