बॉलीवुड

चंकी पांडे की बेटी से ज्यादा भतीजी है खूबसूरत, फोटोशूट में दिखा स्टनिंग लुक

अलाना ने एक फोटोशूट कराया है, जिसमें वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2018, 10:03 AM IST
Alanna Panday
Alanna Panday

बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे जहां करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। वहीं चंकी की भतीजी अलाना पांडे भी बॉलीवुड में आने की तैयारी में लग रही हैं। हाल ही में अलाना ने एक फोटोशूट कराया है। इसकी तस्वीरें उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

जल्द ही इंडस्ट्री में हो सकती हैं एंट्री:
अनन्या पांडे की तरह ही अब लग रहा है कि अलाना भी बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं। इस बात का अंदाजा उनके फोटोशूट को देखकर लगाया जा रहा है। हाल ही में अलाना ने एक फोटोशूट कराया है, जिसमें वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने इसकी तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस शेयर की हैं। इन फोटोज में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। अलाना अभी महज 22 साल की हैं। वह चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे की बेटी हैं।

इन ब्रांड्स के लिए कराया फोटोशूट:
बता दें कि अलाना इस वक्त लंदन से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही हैं। उन्होंने फैशन ब्रांड फाल्गुनी एंड शीन पीकॉक के लिए ये फोटोशूट करवाया है। अलाना पांडे की गिनती बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार डॉटर्स में होती है।

@falgunishanepeacockindia ✨

A post shared by Alanna Panday (@alannapanday) on

मां हैं सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर:
अलाना की मां डिने पांडे एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर हैं। वह बॉलीवुड के अधिकतर सेलिब्रिटीज को फिटनेस की ट्रेनिंग देती हैं। डिने बिपाशा बसु की क्लोज फ्रेंड होने के साथ ही उनकी फिटनेस ट्रेनर भी हैं। वहीं अलाना के पिता चिक्की पांडे एक बिजनेसमैन हैं। वह मुंबई में ही अपना बिजनेस रन करते हैं। बिजनेस के साथ ही वह 'अक्षरा फाउंडेशन ऑफ आर्ट्स एंड लर्निंग' के को-फाउंडर भी हैं। वहीं अलाना का एक भाई भी है जिसका नाम अहान पांडे है। अहान अकसर अलाना के साथ कई बॉलीवुड इवेंट्स में शामिल होते नजर आ चुका हैं।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब