
अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे बांद्रा में स्पॉट हुईं। अनन्या ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू पैंट में नजर आईं। तस्वीरों में वह बेहद ही सिंपल लुक में दिखाई दे रही हैं।

वह अक्सर अपनी फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने भाई के साथ अपनी फोटोज सोशल अकाउंट पर शेयर की थी जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया था।

अनन्या जल्द ही फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॅालीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

इस फिल्म में बॅालीवुड एक्टर टाइगर श्रॅाफ लीड किरदार निभाते दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा करेंगे।