बॉलीवुड

27 साल बाद फिर शिल्पा शेट्टी ने बिखेरा अपने हुस्न का जलवा, रिलीज हुआ ‘चुरा के दिल मेरा 2.0’

शिल्पा शेट्टी सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वह कॉमेडी फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आने वाली हैं। अब इस फिल्म का पहला गाना 'चुरा के दिल मेरा 2.0' रिलीज हो चुका है।  
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2021, 4:51 PM IST
chura_ke_dil_mera.jpg
Shilpa Shetty

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वह कॉमेडी फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ परेश रावल, मिजान जाफरी और प्रनीता सुभाष मुख्य किरदारों में हैं। इस फिल्म का पहला गाना रिलीज हो चुका है। ये गाना साल 1994 की फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी के आइकॉनिक गाने चुरा के दिल मेरा का रिमिक्स वर्जन 'चुरा के दिल मेरा 2.0' है। 27 बाद रिलीज हुई इस गाने में शिल्पा शेट्टी के साथ जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी हैं।

गाने में एक बार फिर शिल्पा शेट्टी का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। शिल्पा ने गाने के रिलीज की जानकारी फैंस को सोशल मीडिया पर जरिए दी। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ये रही पुरानी वाइन, नई बोतल में। ओरिजनल अक्षय कुमार को याद कर रही हूं, लेकिन फिलहाल मिजान जाफरी का दिल जीतना है। चुरा के दिल मेरा 2.0 रिलीज हो चुका है। ये हम सभी की तरफ से दिवंगत सरोज खान जी के लिए है'। फैंस शिल्पा के पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं।

वहीं, यूट्यूब पर 'चुरा के दिल मेरा 2.0' को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। गाने में शिल्पा और मिजान आइकॉनिक सॉन्ग का सिग्नचर स्टेप भी कर रहे हैं। शिल्पा 27 साल पहले की तरह जंवा लग रही हैं। फैंस को उनका ये गाना काफी पसंद आ रहा है। हालांकि, कई लोगों का कहना है कि गाने में कुमार सानू की आवाज मिसिंग है। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता है।

गाने के बारे में बात करते हुए शिल्पा शेट्टी ने एएनआई से बातचीत में कहा, चुरा के दिल मेरा गाना मेरे करियर के लिए माइलस्टोन साबित हुआ था। ये गाना मेरे लिए हमेशा स्पेशल रहेगा। चुरा के दिल मेरा 2.0 के लिए मैं बेहद थ्रिल्ड हूं। 25 सालों बाद गाने को दोबारा बनाना मजेदार और चैलेंजिंग था, क्योंकि इस गाने ने बेहद ऊंचा बैंचमार्क सेट किया हुआ है। मुझे उम्मीद है कि लोगों को ये गाना उतना ही पसंद आएगा जितना मुझे इस पर डांस करते हुए आया। बता दें कि ओरिजिनल गाना 1994 में आई फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ का है। इसमें शिल्पा शेट्टी के साथ अक्षय कुमार हैं। ये गाना सुपरहिट साबित हुआ था। आज भी लोगों की जुंबा पर इस गाने को सुना जा सकता है।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव