साल 1999 में किया डेब्यू
इसके बाद राजपाल यादव ने कहा, 'फिल्म 'फादर ऑन सेल' से मेरा पूरा नाम दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचेगा।' बता दें कि राजपाल यादव ने साल 1999 में फिल्म दिल क्या करे से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह अबतक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। पिछली बार वह फिल्म कुली नं 1 में दिखे थे। इस फिल्म में वरुण धवन और सारा अली खान लीड रोल में थे। इसके अलावा, राजपाल यादव की झोली में कई फिल्में हैं। जिसमें 'हंगामा 2', 'हैली चार्ली', 'टाइम टू डांस', 'भूल भुलैया 2' जैसी फिल्में शामिल हैं।